Main Dil Tum Dhadak Show: अपने किरदार का राज़ बताते हुए बोलीं राधिका मुथुकुमार: “आधुनिक यशोदा की भूमिका को दर्शाएगा मेरा किरदार”

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 394 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, मुंबई। Main Dil Tum Dhadak Show: भगवान हर जगह उपस्थित नहीं हो सकते इसलिए उन्होंने मां बनाई-यह कहावत एक मां की भूमिका को बड़ी खूबसूरती से बयां करती है। शेमारू उमंग के अप-कमिंग शो ‘मैं दिल तुम धड़कन’ में दर्शकों को इस बात का साक्षात उदाहरण देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस शो की कहानी मां और बेटे के खूबसूरत रिश्ते को बयां करती है जहाँ आधुनिक युग की यशोदा अपने बेटे कृश के साथ रहने के लिए कई सामाजिक चुनौतियों का सामना करती हैं। ख़ास बात यह है कि अपने पिछले कई अन्य किरदारों के लिए पहचानी जाने वाली प्रतिभाशाली अभिनेत्री राधिका मुथुकुमार (Radhika Muthukumar) इस शो में वृंदा माथुर की भूमिका में नज़र आएंगी।

मेरा किरदार आज की यशोदा को दर्शाता है- राधिका

पहली बार मां की भूमिका निभाने जा रही राधिका मुथुकुमार इस चुनौतीपूर्ण किरदार को लेकर उत्साहित होते हुए बताती हैं, ‘मैं दिल तुम धड़कन’ शो में वृंदा का किरदार निभाने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। यह माँ के रूप में स्क्रीन पर मेरी पहली भूमिका है और यह एक चुनौतीपूर्ण किरदार है।

मेरा किरदार आज की यशोदा को दर्शाता है और यह मां और बच्चे के बीच के बंधन को खूबसूरती से उजागर करता है। इस किरदार को निभाने के लिए भावनाओं को प्रमाणिकता के साथ दिल से महसूस किया जाना जरूरी है।

हालांकि, मैं वास्तविक जीवन में मां नहीं हूं, लेकिन मैं इस किरदार के सार को जीने और उसकी सच्ची निष्ठा को व्यक्त करने की पूरी कोशिश कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक वृंदा से जुड़ पाएंगे और अपने बच्चे के लिए किए जाने वाले वृंदा के दृढ़ संकल्प को समझेंगे।”

Main Dil Tum Dhadak Show: अपने किरदार का राज़ बताते हुए बोलीं राधिका मुथुकुमार: "आधुनिक यशोदा की भूमिका को दर्शाएगा मेरा किरदार"

भावनात्मक यात्रा पर ले जाने का वादा

‘मैं दिल तुम धड़कन’ दर्शकों को एक भावनात्मक यात्रा पर ले जाने का वादा करता है, जिसमें यशोदा की क्लासिक कहानी को आधुनिक ट्विस्ट के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

वृंदा के जीवन में आने वाली चुनौतियां और बलिदान के माध्यम से, दर्शक एक मां के जीवन में आने वाली कठिनाइयों और उनके बीच के प्यार के बंधन के साक्षी बनेंगे। राधिका मुथुकुमार का प्रदर्शन एक मां की अडिग प्रतिबद्धता और अपने बच्चे को खोने के डर का सच्चा और संबंधित चित्रण पेश करने का प्रयास करती है।

Main Dil Tum Dhadak Show: अपने किरदार का राज़ बताते हुए बोलीं राधिका मुथुकुमार: "आधुनिक यशोदा की भूमिका को दर्शाएगा मेरा किरदार"

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *