डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: अगर आप भी डीसी दफ्तर में किसी काम को लेकर जाने के बारे में सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। घर से निकलने से पहले आपको एक बार ये खबर पढ़ लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े
दरअसल पंजाब (Punjab) के सभी डी. सी. दफ्तरों में 5 से 10 सितंबर तक दफ्तरों में कलम छोड़ हड़ताल (Strike) रहेगी। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
बता दे कि मांगें पूरी न होने के रोष में डी.सी. दफ्तर कर्मचारी यूनियन की स्टेट बॉडी द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार 5 सितम्बर से लेकर 10 सितम्बर तक जिला फिरोजपुर सहित प्रदेश भर के डी.सी. दफ्तरों, तहसीलों व सब तहसीलों में कलम छोड़ हड़ताल होगी।