डेली संवाद, नई दिल्ली। Ravindra Jadeja Joined BJP: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रवींद्र जडेजा अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य बन गए है। वह भाजपा में शामिल हो गए है।
यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े
बता दे कि उन्होंने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का एलान किया था। अब उन्होंने नई पारी की शुरुआत की है। वह अब भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन गए हैं। जामनगर विधायक और रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने एक्स पर इस बात की जानकारी दी।
रवींद्र जडेजा को उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा के साथ कई बार चुनाव प्रचार में देखा गया था। कई रोड शो भी नजर आए थे। अब उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ले ली है। जडेजा इसी महीने से शुरू होने वाली बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं।