Andhra Pradesh News: बाढ़ का मुआयना करते वक्त बाल-बाल बचे सीएम चंद्रबाबू नायडू, देखें Viral Video

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 400 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Andhra Pradesh News: बाढ़ग्रस्त इलाकों के दौरे के वक्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (CM N. Chandrababu Naidu) बाल-बाल बच गए। दरअसल, निरीक्षण करते समय एक तेज रफ्तार ट्रेन (Train) उनके बेहद करीब से गुजर गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। ट्रेन तेज रफ्तार में थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

चंद्रबाबू नायडू रेलवे ट्रैक के साथ बने एक पुल पर खड़े थे। यह घटना विजयवाड़ा के मधुरानगर के पास की। जानकारी के मुताबिक सीएम चंद्रबाबू नायडू बुदमेरु नदी के बहाव का निरीक्षण रेलवे के पुल पर खड़े होकर कर रहे थे। बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के वक्त मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि जान-माल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Andra Pradesh News
Andra Pradesh News

दूसरे दिन भी जारी रहा शिवराज सिंह का दौरा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दो दिवसीय निरीक्षण दौरा जारी रखा। कृषि मंत्री विजयवाड़ा पहुंचे और कृषि क्षेत्रों का निरीक्षण किया और प्रभावित किसानों से बातचीत की।

किसानों की फसलें बर्बाद

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “आज मैंने अपने किसान भाइयों के खेतों को देखा और नुकसान का आकलन किया। किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। केला, हल्दी, धान और सब्जी की फसलों को 100 फीसदी नुकसान हुआ है। कई किसानों के पास अपनी खेती की जमीन नहीं है और वे पट्टे पर जमीन लेकर खेती करते हैं, लेकिन उनकी फसल बर्बाद हो गई है।”

केंद्र करेगा सहयोग

चौहान ने कहा कि मैं यहां यह बताने आया हूं कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर यहां के मुख्यमंत्री संवेदनशीलता के साथ काम कर रहे हैं। केंद्र मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के साथ सहयोग करेगा। राज्य में 3,448 करोड़ रुपये से अधिक के एसडीआरएफ फंड का इस्तेमाल प्रभावितों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए किया जाएगा।

कहां-कितने लोगों को बचाया गया?

गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव, संजीव कुमार जिंदल ने मुताबिक एनडीआरएफ की टीमों ने अब तक आंध्र प्रदेश में 350 लोगों को बचाया है और लगभग 15,000 लोगों को निकाला है। तेलंगाना में 68 लोगों को बचाया गया है। वहीं लगभग 3200 लोगों को निकाला गया है। भारतीय वायुसेना और नौसेना के हेलीकॉप्टरों ने 65 उड़ानें भरी हैं और आंध्र प्रदेश में प्रभावित लोगों तक लगभग 71,000 किलोग्राम खाद्य और राहत सामग्री पहुंचाई है।

Andhra Pradesh News: बाढ़ का मुआयना करते वक्त बाल-बाल बचे सीएम चंद्रबाबू नायडू, देखें Viral Video
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *