Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री ने जालंधर में कूड़ा एकत्रित करने के लिए 14 ई-वाहनों की शुरुआत की

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: कूड़ा प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह (Balkar Singh) ने आज शहर में से कूड़ा एकत्रित करने के लिए हाइड्रोलिक लिफ़्ट सिस्टम के साथ लैस 14 ई- वाहनों (E- Vehicles) की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस दौरान संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह वाहन गीले- सूखे कूड़े को अलग- अलग इकट्ठा करेंगे और कूड़े के उचित निपटारे को यकीनी बनाऐंगे। उन्होंने घोषणा की कि शहर में ऐसे 100 वाहन जल्द ही चालू किए जाएंगे, जिससे शहर में सफ़ाई अभियान को बढावा मिलेगा।

Cabinet Minister launches 14 e-vehicles for garbage collection in Jalandhar
Cabinet Minister launches 14 e-vehicles for garbage collection in Jalandhar

कैबिनेट मंत्री ने जालंधर नगर निगम में डिजिटल तहबाज़ारी प्रणाली की शुरुआत भी की, जिससे रेहड़ी मालिक फीस की अदायगी क्यू आर कोड्स के द्वारा कर सकेंगे। इससे भुगतान प्रणाली और उचित एंव पारदर्शी बनेगी।

मैडीकल कैंप का निरीक्षण किया

अपने दौरे दौरान मंत्री ने सफ़ाई कर्मचारियों के लिए लगाए गए मैडीकल कैंप का निरीक्षण भी किया और जालंधर नगर निगम द्वारा इन कामगारों को ई- श्रम पोर्टल अधीन रजिस्टर करने के यत्नों की प्रशंसा की। इसके इलावा उन्होंने शहर की सफ़ाई को बनाए रखने में सफ़ाई कर्मचारियों की महत्ता को बताते हुए उनके लिए नई पैन्शन स्कीम और आई.एच.आर.एम.एस जैसे लाभ के प्रबंधों के बारे में बताया।

ये रहें मौजूद

इस मौके मंत्री बलकार सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सफ़ाई कर्मचारियों की भलाई प्रति वचनबद्धता को दोहराते हुए उनको समाज का अटूट अंग बताया।

Cabinet Minister launches 14 e-vehicles for garbage collection in Jalandhar
Cabinet Minister launches 14 e-vehicles for garbage collection in Jalandhar

इस मौके विधायक महिंद्र भक्त, पंजाब सफ़ाई कर्मचारी कमिश्न के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, ज़िला योजना बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, कमिश्नर नगर निगम गौतम जैन, अतिरिक्त कमिश्नर नगर निगम अमरजीत बैंस, ज्वाईंट कमिश्नर नगर निगम पुनीत शर्मा, आप नेता दिनेश ढल्ल आदि भी मौजूद थे।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *