Jalandhar News: श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला का विधायक रमन अरोड़ा को दिया निमंत्रण पत्र, विधायक ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: श्री सिद्ध बाबा सोढल जी (Shri Siddh Baba Sodhal) का वार्षिक मेला 17 सितम्बर दिन मंगलवार को अनंत चौदस के दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जिसको लेकर आयोजकों को ओर से गणमान्यों को निमंत्रण पत्र भेंट किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के चलते श्री सिद्ध बाबा सोढल ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा आज विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) को मेला का निमत्रण पत्र दिया गया।

Shri Siddh Baba Sodhal Fair
Shri Siddh Baba Sodhal Fair

इस मौके विधायक रमन अरोड़ा ने श्री सिद्ध बाबा सोढल ट्रस्ट द्वारा धर्म हित में किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्री सिद्ध बाबा सोढल ट्रस्ट द्वारा बाबा जी के भक्तों की की जा रही सेवा बहुत ही अनुकरणीय है।

पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया

विधायक श्री अरोड़ा ने कहा कि श्री सिद्ध बाबा सोढल जी की सेवा करने का अवसर भाग्य से ही मिलता है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु बाबा जी की कृपा से ही मेले पर पहुंचकर बाबा जी के दर्शन कर पाते है। विधायक ने श्री सिद्ध बाबा सोढल ट्रस्ट को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

MLA Raman Arora
MLA Raman Arora

इस अवसर पर पूर्व पार्षद विपन चड्डा बब्बी ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले में देश-विदेश से 50 लाख से अधिक बाबा जी के श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मेलों की सूची में इस मेला का प्रमुख स्थान है। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रांगणमें प्रसिद्ध ऐतिहासिक सोढल सरोवर है जहां सोढल बाबा की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। श्रद्धालु इस पवित्र सरोवर के जल से अपने ऊपर छिड़काव करते हैं और चरणामृत की तरह पीते हैं। इस मौके श्री सिद्ध बाबा सोढल ट्रस्ट की तरफ से शाम लाल चड्डा, जे. बी. चड्डा, अतुल चड्डा आदि उपस्थित थे।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *