Jalandhar News: श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की तैयारियों को लेकर विधायक रमन अरोड़ा ने की जिला प्रशासन से बैठक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में श्री सिद्ध बाबा सोढल के मेले (Shri Siddh Baba Sodhal Fair) को लेकर जोरो शोरो से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला 17 सितंबर को मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

वहीं आज श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की तैयारियों को लेकर विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) द्वारा तहसील परिसर स्थित डीसी कार्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके डीसी जालंधर हिमांशु अग्रवाल (DC Himanshu Aggarwal) सहित जिला प्रशासन के अधिकारी व श्री सिद्ध बाबा सोढल ट्रस्ट के कई सदस्य विशेष तौर से उपस्थित रहे।

Raman-Arora
Raman-Arora

मेला मार्ग की सभी सड़कों की मुरम्मत करवाने के निर्देश जारी किए

इस मौके विधायक रमन अरोड़ा ने पहल के आधार पर मेला मार्ग की सभी सड़कों की मुरम्मत करवाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मेला मार्ग में पेयजल व्यवस्था करने व क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करवाने, टैंपरेरी शौचालयों व एम्बुलेंस का उचित प्रबंध करने के साथ-साथ माहिर डॉक्टरों की टीमों को भी मेले में तैनात करने की बात कही ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Shri Siddh Baba Sodhal Fair
Shri Siddh Baba Sodhal Fair

उन्होंने इसके अतिरिक्त मेला परिसर के भीतर व्यापक लाईट, असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए सहायता प्रबंध, फायर बिग्रेड की गाड़ियों की उपलब्धता करवाने के भी निर्देश दिए।

विधायक श्री अरोड़ा ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए ताकि बाहर से आए शरारती तत्व मेले को खराब ना कर सकें। इस मौके पर डीसी जालंधर ने विधायक श्री अरोड़ा को जल्द सभी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *