Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते तहसीलदार और ड्राइवर को किया काबू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में चलाए गए भ्रष्टाचार (Corruption) रोधी अभियान के तहत शुक्रवार को डेरा बाबा नानक के तहसीलदार लखविंदर सिंह को उनके ड्राइवर समेत 50,000 रुपये रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को सुखदेव सिंह सोही निवासी गांव मनसूर, तहसील डेरा बाबा नानक, जिला गुरदासपुर, जो अब अमृतसर जिले के गांव रमदास में रह रहा है, की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

corruption
corruption

जमीन विवाद से संबंधित शिकायत दर्ज

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि अजायब सिंह निवासी ढंडोवाल शाहकोट, जिला जालंधर ने उसके खिलाफ जमीन विवाद से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसकी जांच उक्त तहसीलदार को करनी थी।

इस दौरान सुखदेव सिंह सोही ने गांव रत्ता निवासी दिलबाग सिंह नंबरदार को साथ लेकर उक्त तहसीलदार से मुलाकात की, तो तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट में सुखदेव सिंह सोही का पक्ष लेने के बदले दिलबाग सिंह के माध्यम से 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया

प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया, जिसमें उक्त तहसीलदार को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस मौके पर उक्त तहसीलदार ने रिश्वत के रूप में प्राप्त रकम अपने ड्राइवर को थमा दी और विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने ड्राइवर को भी रिश्वत की रकम रखने के लिए साथी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Bribe
Bribe

प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले में आगे की जांच जारी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *