Air India: विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

Daily Samvad
2 Min Read
Air India
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Air India: एयर इंडिया (Air India) से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एयर इंडिया (Air India) ने विदेश जाने वाले अपने यात्रियों के लिए एक अहम एडवाइजरी (Advisory) जारी की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

अगर आप अगले कुछ दिनों में भारत से बाहर जाने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट लेने वाले हैं तो यह जरूरी खबर आपके लिए ही है। हालांकि, एयर इंडिया ने इस नई एडवाइजरी में घरेलू यात्रियों के लिए कोई जानकारी या सूचना नहीं दी है।

AIR India
AIR India

एयर इंडिया ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए कहा है कि दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान के लिए चेक-इन काउंटर अब आपके निर्धारित प्रस्थान से 75 मिनट पहले बंद हो जाएगा। इस पोस्ट के अनुसार, यह अब पहले की तरह 60 मिनट पहले बंद नहीं होगा।

कंपनी ने अपने पोस्ट में कहा है कि ऐसा सभी के लिए सुगम और आरामदायक यात्रा अनुभव के लिए किया गया है। इससे कर्मचारियों को व्यस्त घंटों और दिनों के दौरान भी चेक-इन प्रक्रियाओं और सुरक्षा मंजूरी के लिए पूरा समय मिलेगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *