Punjab News: पठानकोट के किसान की बेटी बनी भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (ए.एफ.पी.आई.) फॉर गर्ल्स, एस.ए.एस. नगर (Mohali) की उपलब्धियों की सूची में आज एक और नाम जुड़ गया है। इस संस्थान की पूर्व कैडेट पल्लवी राजपूत भारतीय सेना (Indian Army) में लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त हुई हैं। चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शनिवार को पल्लवी ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस परेड का निरीक्षण वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि (पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस.एम., एस.एम., वी.एस.एम.) ने किया। आर्टिलरी रेजीमेंट में कमीशंड अधिकारी के रूप में नियुक्त हुई लेफ्टिनेंट पल्लवी राजपूत पठानकोट जिले के किसान रविंदर सिंह की बेटी हैं।

बेटियों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध

लेफ्टिनेंट पल्लवी राजपूत को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पल्लवी की सफलता पंजाब की अन्य बेटियों को रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी के रूप में सेवा निभाने की इच्छुक राज्य की बेटियों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Punjab News: पठानकोट के किसान की बेटी बनी भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी

इस दिशा में कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने माई भागो ए.एफ.पी.आई. में मौजूद ग्रेजुएट विंग के अलावा जुलाई 2023 में लड़कियों के लिए एक एन.डी.ए. प्रिपरेटरी विंग की स्थापना भी की है। उन्होंने बताया कि एन.डी.ए. प्रिपरेटरी विंग के तीसरे बैच के लिए प्रवेश परीक्षा जनवरी 2025 में रखी गई है। माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट देश में अपनी तरह का पहला संस्थान है, जहां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आवासीय कैंपस है।

महिला उम्मीदवारों की संख्या बढ़ाने से संबंधित

संस्थान के पूर्व कैडेटों की रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारियों के रूप में नियमित नियुक्ति पर खुशी और संतोष व्यक्त करते हुए माई भागो ए.एफ.पी.आई. के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, ए.वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां स्वरूप सशस्त्र बलों राज्य सरकार की उन पहलों को और मजबूत करेंगी, में भर्ती के लिए प्री-कमीशन प्रशिक्षण अकादमियों में महिला उम्मीदवारों की संख्या बढ़ाने से संबंधित हैं।

Punjab News: पठानकोट के किसान की बेटी बनी भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *