Double Murder In Punjab: पंजाब में डबल मर्डर, पालतू कुत्ते के पीछे पिता-पुत्र की हत्या

Daily Samvad
2 Min Read
died
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, बठिंडा। Double Murder In Punjab: इस समय की बड़ी खबर पंजाब (Punjab) के जिला बठिंडा (Bathinda) से सामने आ रही है। खबर है कि बठिंडा में डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा के गांव जीवन सिंह वाला पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरा विवाद एक घरेलू कुत्ते को लेकर हुआ है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मृतकों की पहचान अमरीक सिंह और उसके पिता मंदिर सिंह के तौर पर हुई है। गांव के दो नशेड़ी युवक मंदर सिंह के घर के बाहर पहुंचे और बेटे अमरीक सिंह को बाहर आने के लिए कहा। दोनों आरोपियों के साथ 4 और घात लगाए बैठे थे।

तीनों के बीच बहस हुई तो नशेड़ियों के साथ-साथ उनके साथियों ने तेजधार हथियारों के साथ अमरीक सिंह पर हमला कर दिया। ये देख बेटे को बचाने के लिए मंदर सिंह बाहर आया, लेकिन नशेड़ियों ने उन्हें भी काट दिया।

पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद

घटना को देख मंदर सिंह की पत्नी दर्शन कौर भी बाहर आई, लेकिन आरोपियों ने उसे भी घायल कर दिया। दर्शन कौर को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Double Murder In Punjab: पंजाब में डबल मर्डर, पालतू कुत्ते के पीछे पिता-पुत्र की हत्या
Double Murder In Punjab

बताया जा रहा है कि ये घटना पालतू कुत्ते को लेकर हुआ। दरअसल, अमरीक सिंह गांव से एक कुत्ता घर ले आया था। उसे लगा कि कुत्ता आवारा है। लेकिन ये कुत्ता आरोपी युवकों का था। गुस्से में युवक रात को अमरीक सिंह को ढूंढते हुए उसके घर पहुंच गए और तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *