Punjab News: अकाली दल ने AAP द्वारा नए टैक्स लगाने और बिजली सब्सिडी वापिस लेने के विरोध में दिया धरना

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 306 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: शिरोमणी अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने आज यहां राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराने के अलावा लोगों पर नए टैक्स लगाने और सब्सिडी वापिस लेने के लिए जनविरोधी आम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ विशाल धरना दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों ने एक प्रतिनिधिमंडल ने भी डिप्टी कमिशनर को एक मेमोरेंडम सौंपा , जिसमें पेट्रोल और डीजल पर वैट में की गई बढ़ोतरी को वापिस लेने के अलावा हाल ही में बढ़ाए गए बस किराए को वापिस लेने तथा सात किलोवाट से कम लोड वाले उपभोक्ताओं को दी जाने वाली बिजली सब्सिडी को फिर से लागू करने की मांग की है।

Punjab News: अकाली दल ने AAP द्वारा नए टैक्स लगाने और बिजली सब्सिडी वापिस लेने के विरोध में दिया धरना

धरने में अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष स. बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा कि आप सरकार , आम आदमी पर एक के बाद एक बोझ डाल रही है, जबकि नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने यां नए स्कूल , काॅलेज और अस्पताल स्थापित करने के लिए कोई प्रयास नही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर वैट में बढ़ोतरी से शहरों में मंहगाई बढ़ गई है, क्योंकि परिवहन लागत में तत्काल बढ़ोतरी की गई और किसानों की इनपुट लागत में भी वृद्धि की गई है।

Punjab News: अकाली दल ने AAP द्वारा नए टैक्स लगाने और बिजली सब्सिडी वापिस लेने के विरोध में दिया धरना

‘आम आदमी’ को दंडित करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कुछ नही करने के लिए आप सरकार की निंदा करते हुए सरदार भूंदड़ ने कहा ,‘‘ शहर में नागरिक सुविधाएं चरमरा रही हैं और सड़कों की खराब हालत ने नागरिकों के जीवन को नरक बना दिया है।’’ उन्होने कहा कि उद्योगपत्तियों और पेशेवरों को जबरन वसूली का सामना करना पड़ रहा है, जबकि आम आदमी को झपटमारी और डकैती की बढ़ती घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें

Punjab News: अकाली दल ने AAP द्वारा नए टैक्स लगाने और बिजली सब्सिडी वापिस लेने के विरोध में दिया धरना

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *