Surya Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए क्या होगा समय

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Surya Grahan 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगने जा रहा है। इससे पहले साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगेगा।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक समय 12 घंटे पहले शुरू होता है और चंद्र ग्रहण का सूतक समय 9 घंटे पहले शुरू होता है, जो ग्रहण की समाप्ति के साथ ही समाप्त होता है। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर, बुधवार को लगने जा रहा है। वह दिन आश्विन अमावस्या है।

Surya Grahan 2024

साथ ही उस दिन सर्व पितृ अमावस्या होती है, उस दिन अज्ञात पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध, ग्राम दान आदि करने का विधान है। भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को रात 9:13 बजे शुरू होगा और अगले दिन 3 अक्टूबर को सुबह 3:17 बजे समाप्त होगा।

भारत में नहीं देगा दिखाई

सूर्य ग्रहण का सूतक समय 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है, इस आधार पर इस सूर्य ग्रहण का सूतक समय सुबह 9.13 बजे से शुरू होना चाहिए। लेकिन इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसका मतलब यह है कि इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल नहीं होगा। बता दे कि ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *