Punjab News: महिला कर्मचारी अपहरण-रेप मामला में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य मिलने पहुंची

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) से डाक विभाग (Postal Department) की 20 वर्षीय महिला कर्मचारी के अपहरण कर रेप (Rape) करने के मामले में आज देर शाम राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य देलिना कोंडप (Delina Kondap) पीड़िता से मिलने के लिए पहुंची।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

उन्होंने पीड़िता से बातचीत की और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। बता दें कि एक दिन पहले ही राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा मामले में जालंधर पुलिस को एसआईटी बनाने के आदेश दिए थे।

National Women's Commission member Delina Kondap reached to meet the victim
National Women’s Commission member Delina Kondap reached to meet the victim

कोंडप ने कहा- अब पीड़िता की हालत खतरे से बाहर है और मैं खुद पीड़िता व उसके परिवार से बातचीत करके आई हूं। परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। मामले में पुलिस को भी तेजी से कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

रेप का खुलासा हुआ तो धारा लगाई

लड़की के साथ रेप होने की पुष्टि बीते दिन हुई थी। जिसके बाद मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर रेप की धारा केस में जोड़ दी गई है। मामले की जांच अब थाना डिवीजन नंबर-5 के अधिकारी नहीं कर रहे। इसकी जांच थाना डिवीजन नंबर-7 के एसएचओ अनु पलियाल द्वारा की जा रही है। थाना-5 के एरिया में हुए क्राइम के बावजूद मामले में उक्त थाने की पुलिस से जांच वापस ले ली गई थी।

Jalandhar News
Jalandhar News

साथी कर्मचारी हुआ गिरफ्तार

जालंधर कमिश्नरेट के थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने बीएनएस 127(6) के तहत केस दर्ज किया था। इस केस में पुलिस ने रामामंडी फौजी वाली गली में रहने वाले बलविंदर सिंह उर्फ बॉबी उर्फ बलविंदर डाकिया (29) को गिरफ्तार कर लिया था और अब वह रिमांड पर है। उससे पूछताछ की जा रही है कि उक्त केस में उसके अलावा और कौन कौन शामिल था।

बता दें कि रविवार रात लड़की के परिवार से मिलने के लिए सिविल अस्पताल के गायनी वॉर्ड में जालंधर वेस्ट के एमएलए मोहिंदर भगत सहित कई पार्टियों ने नेता पहुंचे थे। न्यू दशमेश नगर के रहने वाली पीड़िता की मां के बयानों पर ये केस दर्ज किया गया था।

arrest
arrest

समझे सारा मामला

पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दिए गए बयानों में कहा गया है कि मेरी 20 साल की बेटी बीते मंगलवार को रोजाना की तरह काम पर गई थी। मगर वहां से लौटी नहीं। अगले दिन यानी दिन बुधवार को उन्हें पुलिस का फोन आया कि उनकी बेटी बेसुध हालत दिल्ली के पास से मिली है।

परिवार ने तुरंत अपने दिल्ली में रह रहे रिश्तेदारों को उक्त जगह पर जाने के लिए कहा। जिसके बाद बच्ची को उक्त परिवार के दिल्ली रह रहे रिश्तेदारों ने रिसीव किया और दिल्ली लाकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में तुरंत जालंधर पुलिस को जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की।

परिवार किसी तरह बच्ची को अपने घर वापस लेकर आया और मामले की शिकायत कमिश्नरेट पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *