Salman Khan Beaten Up: जब सलमान को भतीजे से पड़ी थी मार, सलमान ने सुनाया किस्सा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Salman Khan Beaten Up: फिल्म दबंग (Dabangg) में सलमान खान के साथ उनके भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने भी काम किया था। अरबाज को निगेटिव रोल (Negative Role) में देखा गया था। एक सीन में अरबाज को चुलबुल पांडे बने सलमान खान से मार भी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जब यह सीन अरबाज के 8 साल के बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) ने देखी थी तो वह बहुत गुस्सा हो गए थे। वह गुस्से में सलमान को मारने भी लगे थे। अरहान के बचपन का यह किस्सा खुद सलमान ने एक पुराने इंटरव्यू में शेयर किया था।

Salman Khan & Arbaaz Khan During Dabang Film
Salman Khan & Arbaaz Khan During Dabang Film

सलमान खान- अरहान रोते हुए मुझे मार रहा था

सलमान ने कहा था, ‘दबंग के एक सीन में मैंने अरबाज को मारा था। यह सीन देखने के बाद अरहान आया और रोते-रोते मुझे मारना शुरू कर दिया। उसने कहा- आपने मेरे पापा को मारा, आपने मेरे पापा को मारा और इतने जोर-जोर से मुझे मारा कि मुझे उसे गले लगाना पड़ा। फिर मैंने अरबाज को फोन किया और घर बुलाया। फिर मैंने उसे भी गले लगाया और अरहान से कहा कि यह सब एक्टिंग का पार्ट है।’

Salman Khan family
Salman Khan family

सलमान ने आगे बताया था, ‘छोटे बच्चे को विश्वास दिलाने के लिए हमने उसके सामने फिर से एक्ट किया था। तब जाकर अरहान को भरोसा हुआ कि हमने सिर्फ कैमरे के लिए यह किया था।’ सलमान ने यह भी स्वीकार किया था कि इस तरह के एक्शन सीक्वेंस का गलत असर बच्चों पर पड़ता है।

फिल्म दबंग 2010 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट थी। इस फ्रेंचाइजी की दो और फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। दबंग 2, 2012 में और दबंग 3, 2019 में रिलीज हुई थी।

फिल्म सिकंदर में दिखाई देंगे सलमान

सलमान को अंतिम बार फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था, जिसका डायरेक्शन मनीष शर्मा ने किया था। वहीं आने वाले दिनों में एक्टर फिल्म सिकंदर (Sikandar) में दिखाई देंगे।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *