Green Tea Bag Uses: फेंकने की जगह ऐसे करें ग्रीन टी बैग्स का इस्तेमाल, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Green Tea Bag Uses: ग्रीन टी कैमेलिया साइनेंसिस नामक पौधे की पत्तियों को सूखाकर बनाई जाती है। इसकी सूखी पत्तियों और कलियों का उपयोग कई अलग तरह की चाय (Tea) को बनाने में किया जाता है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जिसमें उलोंग और काली चाय शामिल हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाती है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करती है। इसके नियमित सेवन करने से मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को भी बढ़ावा मिलता है और वेट लॉस (Weight Loss) करने में मदद मिलती है।

Weight Loss
Weight Loss

हार्ट हेल्थ को बनाए रखने में मदद मिलती

इसके साथ ही, मानसिक स्वास्थ्य को मजबूती प्रदान करने और हार्ट हेल्थ को बनाए रखने में मदद मिलती है। ग्रीन टी की इन्हीं खूबियों के कारण आज के समय में ज्यादातर लोग इसका सेवन करने लगे हैं, जिसके लिए अक्सर लोग टी बैग वाले ग्रीन टी का उपयोग करते हैं।

Heart Health
Heart Health

लेकिन टी बैग को इस्तेमाल करने के बाद भी इसमें काफी मात्रा में ग्रीन टी बची रह जाती है, जिन्हें फेंकने की जगह आप कुछ कामों में दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।

दोबारा इस्तेमाल करने के स्मार्ट तरीके

फेस पैक- ग्रीन टी बैग को ठंडा करके चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को फ्रेशनेस और चमक प्रदान करता है। साथ ही, सूजन और जलन को कम करता है।

Face Packs
Face Packs

आंखों की देखभाल- टी बैग को फ्रिज में ठंडा करें और थकी या सूजी हुई आंखों पर रखें। इससे डार्क सर्कल्स और पफीनेस कम होती है।

eyes
eyes

पौधों की खाद- इस्तेमाल किए गए ग्रीन टी बैग्स को पौधों की मिट्टी में मिलाएं। यह मिट्टी की उर्वरक क्षमता को बढ़ाता है और पौधों को पोषण प्रदान करता है।

फ्रिज की दुर्गंध दूर करें- ग्रीन टी बैग्स को फ्रिज में रखने से यह दुर्गंध को सोख लेता है, जिससे फ्रिज से बदबू नहीं आती।

Fridge
Fridge

बालों की देखभाल- ग्रीन टी बैग्स को पानी में उबालकर उससे बाल धोएं। यह बालों को चमकदार और मजबूत बनाता है, साथ ही डैंड्रफ को भी कम करता है।

hair
hair

पैरों की बदबू हटाए- ग्रीन टी बैग्स को गर्म पानी में डालकर पैरों को उसमें भिगोएं। यह बदबू को दूर करता है और पैरों को आराम पहुंचाता है।

कीड़ों से बचाव- इस्तेमाल किए गए ग्रीन टी बैग्स को घर के कोनों में रखें। इसकी गंध मच्छरों और कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *