Jalandhar News: जालंधर में निजी अस्पताल में जमकर हंगामा, डाक्टर और परिजनों में मारपीट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में आज फिर से एक निजी अस्पताल के डाक्टर पर आऱोप लगा है। पठानकोट चौक (Pathankot Chowk) के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती एक बच्ची को अन्य अस्पताल में ले जाने की बात को लेकर बच्ची के परिजनों और अस्पताल स्टॉफ में हाथापाई हो गई। काफी देर तक बच्ची के परिजनों ने हंगामा किया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जानकारी के अनुसार, जालंधर (Jalandhar) की परशुराम कॉलोनी निवासी 3 साल की बच्ची मानवी को बुखार के चलते पठानकोट चौक के नजदीक एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया था। पूरा दिन बीत जाने के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ।

Punjab News
Punjab News

बच्ची के घर वाले छुट्टी के लिए जोर दे रहे थे

शनिवार की सुबह डॉक्टरों की तरफ से मानवी के परिवार को बच्ची की हालत के बारे में बताया गया कि बच्चों की हालत नाजुक है। वहीं, बच्ची की तबीयत को देखने के लिए परशुराम कालोनी निवासी अरविंद कुमार बच्चों के रिश्तेदार अभिषेक के साथ वहां पर पहुंचा।

जबकि बच्ची के घर वाले छुट्टी के लिए जोर दे रहे थे। सीनियर डॉक्टर धर्मवीर ने कहा कि फार्म के ऊपर साइन करने के बाद लड़की का इलाज शुरू किया जाएगा, क्योंकि लड़की की तबीयत नाजुक है। लड़की के शरीर में इंफेक्शन ज्यादा हो गई है। लड़की के घर वालों ने कंसर्ट फॉर्म के ऊपर साइन करने से मना किया।

मारपीट के आरोप लगाए

अरविंद कुमार के साथ आए अभिषेक ने कहा कि हम लड़की को यहां से ले जाएंगे और दूसरे अस्पताल में दिखाएंगे। बस इसी के बीच डॉक्टर और परिजनों में बात बढ़ गई। बात बढ़ाने के बाद दोनों हाथापाई हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।

डॉक्टर धर्मवीर ने कहा कि पहले लड़की के घर वालों की तरफ से मुझे पीटा गया और मेरे आंख पर मुक्का मारा गया। दूसरे पक्ष के अरविंद कुमार ने आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ की तरफ से उसको पीटा गया और उसके सिर पर किसी चीज से वार किया गया। अरविंद कुमार ने कहा कि वह पुलिस में कंप्लेंट देंगे।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *