Jalandhar News: जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में कल हड़ताल का ऐलान, AAP ने जारी किया प्रेस नोट, कहा – करप्शन के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी

Daily Samvad
2 Min Read
jalandhar-improvement-trust
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (Jalandhar Improvement Trust) के पूर्व ईओ (EO) और क्लर्कों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज होने को लेकर जालंधर (Jalandhar) से लेकर चंडीगढ़ (Chandigarh) तक अफसरों और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारी-कर्मचारी पूरे राज्य में हड़ताल का ऐलान कर दिया है। जालंधर में कल हड़ताल रहेगा।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

उधर, रविवार शाम को आम आदमी पार्टी (AAP) ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा (Jagtar Singh Sanghera) की तरफ से प्रेस नोट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि करप्शन के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। साथ ही दावा किया गया है कि ईओ और क्लर्कों पर चेयरमैन एफआईआर करवा सकते हैं।

एफआईआर के लिए पुलिस को भेजी चिट्ठी

आम आदमी पार्टी (AAP) के मीडिया विंग द्वारा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा की तरफ से जारी प्रेस नोट में दावा किया गया है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में 7 नए केस सामने आए है। इसे लेकर भी चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा ने पुलिस को चिट्ठी लिखकर एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है।

दूसरी तरफ अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा है कि चेयरमैन को ईओ पर एफआईआऱ करवाने का अधिकार नहीं है। इसे लेकर अधिकारियों ने चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की है। पूरे राज्य में मंगलवार से हड़ताल की घोषणा हुई है। चूंकि जालंधर में सोढ़ल मेला के कारण मंगलवार को छुट्टी है, इसलिए जालंधर में ये हड़ताल सोमवार से शुरू होगी।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *