Asian Champions Trophy: भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया, फाइनल में किया प्रवेश

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 462 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्‍ली। Asian Champions Trophy: एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) का सामना चीन से होगा। सोमवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने कोरिया (Korea) को 4-1 से हराया। वहीं पहले सेमीफाइनल में चीन ने पाकिस्‍तान को पेनल्‍टी शूटआउट में पटखनी दी। इस टूर्नामेंट में भारत की यह लगातार छठी जीत है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

भारत के लिए सबसे ज्यादा 2 गोल कप्तान हरमनप्रीत ने किए। उनके अलावा उत्तम सिंह, जरमनप्रीत ने 1-1 गोल किया। साउथ कोरिया की तरफ से यंग जी हुन ने गोल किया। फील्ड गोल के लिए जरमनप्रीत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Asian Champions Trophy: भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया, फाइनल में किया प्रवेश

भारत फाइनल में मंगलवार को मेजबान चीन (China) से खेलेगा। यह मुकाबला भारतीय टाइमिंग के हिसाब से दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। चीन ने पाकिस्तान को पहले सेमीफाइनल के पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से हराया।

अब तक अजेय है भारतीय टीम

  • अब सेमीफाइनल की विजेता टीम फाइनल में टकराएंगी।
  • टूर्नामेंट में भारतीय टीम अब तक विजयी रथ पर सवार है।
  • हरमनप्रीत सिंह की कप्‍तानी वाली टीम ने एक भी मैच में हार का स्‍वाद नहीं चखा है।
  • ऐसे में टीम इस जीत के सिलसिले को फाइनल में भी बनाए रखना चाहेगी।
  • इस बीच आएइ जानते हैं कि भारत और चीन के बीच फाइनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा।
  • फैंस इसे टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं।

कब खेला जाएगा फाइनल?

भारत बनाम चीन के बीच फाइनल सोमवार, 17 सितंबर को होगा।

फाइनल कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम चीन के बीच फाइनल चीन के हुलुनबिर में खेला जाएगा।

फाइनल कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम चीन के बीच फाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

भारत बनाम चीन के बीच फाइनल भारत में कैसे देखें?

भारत बनाम चीन के बीच फाइनल को सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और टेन 1 एचडी चैनलों पर लाइव देख सकते हैं।

किस ऐप पर देखें?

भारत बनाम चीन के बीच फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर होगी।

टूर्नामेंट में भारतीय टीम का सफर

  • भारत ने चीन को 3-0 से हराया।
  • भारतीय टीम ने जापान को 5-1 से मात दी।
  • टीम इंडिया ने मलेशिया को 8-1 से रौंदा।
  • भारत ने साउथ कोरिया को 3-1 से हराया।
  • भारत ने पाकिस्‍तान को 2-1 से धूल चटाई।
  • सेमीफाइनल में भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया।

भारतीय मेंस हॉकी टीम

गोलकीपर्स: कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज कर्केरा।

डिफेंडर्स: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जर्मनप्रीत सिंह, जगराज सिंह, संजय, सुमित, अमित रोहिदास।

Asian Champions Trophy 2024
Asian Champions Trophy 2024

मिडफील्डर्स: विवेक सागर प्रसाद (उपकप्तान), मनप्रीत सिंह, मोहम्मद राशील मूसिन, राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा।

फॉरवर्ड्स: अभिषेक, सुखजीत सिंह, अरेजीत सिंह हुंडल, उत्तम सिंह, गुरजोत सिंह।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें

Asian Champions Trophy: भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया, फाइनल में किया प्रवेश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *