Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला, कई राउंड फायरिंग, शूटर काबू

Daily Samvad
4 Min Read
Donald Trump US President
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाशिंगटन। Donald Trump: US Elections 2024- अमेरिकी चुनाव में एक बार फिर से गोलीबारी हुई है। इस बार भी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर हमला हुआ है। इसके बाद अमेरिका (US) में हड़कंप मचा हुआ है। राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) में रिपब्लिकन (Republican) उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर दूसरी बार हमला हुआ है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के फ्लोरिडा स्थित वेस्ट पाम बीच पर इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स (International Golf Course) के बाहर गोलीबारी हुई है। FBI ने इसे हत्या का प्रयास बताया है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने फ्लोरिडा स्थित घर में गोल्फ खेल रहे थे, तभी लगभग 300 मीटर की दूरी पर कोर्स के किनारे झाड़ियों के बीच से किसी ने गोली चलाई।

Donald Trump
Donald Trump

बंदूकधारी गिरफ्तार

हमलावर ने जैसे ही गोली चलाई सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी हमला कर बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया। FBI ने बताया कि एक सीक्रेट सर्विस एजेंट ने हमलावर द्वारा हमला करने के बाद ही उसपर जवाबी कार्रवाई की और उसके बाद वो राइफल छोड़कर एक SUV में भाग गया।

आरोपी एक बन्दूक, दो बैकपैक, एक गोप्रो कैमरा और लाया था। इसके बाद अधिकारियों ने काउंटी तक उसका पीछा करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। मार्टिन काउंटी के शेरिफ विलियम स्नाइडर ने बताया कि पकड़े जाने के बाद, आरोपी शांत था और कुछ बोला नहीं।

Donald Trump
Donald Trump

Donald Trump की हत्या का प्रयास

स्नाइडर ने कहा कि मामले में अभी जांच चलेगी। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये गोलीबारी ट्रंप को ही निशाना बनाकर की गई थी या कोई और कारण था। हालांकि, एफबीआई ने कहा कि प्रथम दृष्टया ये ट्रंप की ही हत्या का प्रयास लग रहा है।

The police surrounded the suspect Roth and caught him. This is a picture from that time.
The police surrounded the suspect Roth and caught him.

आपको बता दें कि 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप को गोली मार दी गई थी। हालांकि, गनीमत रही कि गोली उनके कान को छूती हुई निकल गई।

क्या बोले Donald Trump?

इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स के बाहर हुई गोलीबारी में ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं। हमले के बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान आया। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि वो किसी भी अफवाह पर भरोसा ना करें और ये जान लें कि वो पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि कुछ भी हो जाए मैं सरेंडर करने वाला नहीं हूं।

घटना के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति हमला हैरिस को जानकारी दी गई। व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन को यह जानकर खुशी है कि ट्रंप सुरक्षित हैं। डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रपति पद की प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस ने कहा कि अमेरिका में हिंसा की कोई जगह नहीं है।

Donald Trump
Donald Trump

Donald Trump पर किसने किया हमला?

समाचार एजेंसी एपी ने कुछ कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से बताया कि हिरासत में लिया गए आरोपी की पहचान रयान रोथ के रूप में हुई है। एफबीआई हत्या के प्रयास की जांच कर रही है।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और वो 2002 में हथियार रखने का दोषी ठहराया गया था। आरोपी रयान रोथ ट्रंप का आलोचक है और डेमोक्रेट का समर्थन करता है।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *