Punjab News: बड़ी खबर, पंजाब का ये शहर पूरी तरह से बंद; सड़कों पर उतरे लोग, जाने क्या है मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Shop Close
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नाभा। Punjab News: पंजाब (Punjab) के नाभा (Nabha) से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि नाभा शहर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में हिंदू संगठन द्वारा नाभा शहर को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन वामन द्वादशी से पहले नाभा की नगर परिषद ने कथित तौर पर धार्मिक संगठनों के बोर्ड उतार कर कूड़े की ट्रॉली में रख दिए थे। जिसे देखकर हिंदू संगठन के लोग रोष में आ गए।

सड़कों पर उतरे लोग

त्योहार के बाद सोमवार की सुबह चैंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग स्थानीय देवी दयाला चौक मंदिर पर इकट्ठे हुए और आप नेता पंकज पप्पू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

मामला दर्ज करने की मांग की

उन्होंने पुलिस को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। वहीं हिंदू समाज के लोगों का कहना है कि नगर परिषद नाभा की कूड़े की ट्रॉलियों में भगवान वामन की तस्वीरें फेंकी गईं, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *