Weather Update: पंजाब के पांच जिलों में बारिश की संभावना, पढ़ें मौसम की रिपोर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update: मानसून (Monsoon) की गति धीमी पड़ गई है। खासकर पंजाब (Punjab) में मानसून की गति धीमी है। हालांकि, कुछ जिलों में रोजाना बारिश हो रही है। अगले चार दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हिमाचल (Himachal Pradesh) के साथ लगते जिलों में बारिश होगी।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज पांच जिलों पठानकोट (Pathankot), होशियारपुर (Hosiarpur), रूपनगर (Rupnagar), मोहाली (Mohali) और फतेहगढ़ साहिब (Fatehgarh Sahib) में बारिश की संभावना है। हालांकि, किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

तापमान में बढोत्तरी

वहीं, प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह लगभग सामान्य के बराबर हो गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 35.7 डिग्री दर्ज किया गया है।

पंजाब और चंडीगढ़ में अब हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। वहीं, सितंबर महीने में दोनों जगहों पर औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। पंजाब में 1 से 15 सितंबर के बीच 34.1 मिमी बारिश हुई है। जो सामान्य से 32 फीसदी कम है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

बारिश हुई कम

इस सीजन में 49.1 मिमी बारिश होती है। इसी तरह चंडीगढ़ में 1 जून से अब तक 703.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य बारिश से -13.9 फीसदी कम है।

पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ शहर में 12.8 मिमी, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 29.2 मिमी, पटियाला में 1.2 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 55.0 मिमी और रूपनगर में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *