Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल आज देंगे इस्तीफा, दिल्ली को मिलेगा नया CM

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Arvind Kejriwal: अब से थोड़ी देर बाद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री (CM) पद से इस्तीफा दे देंगे। अरविंद केजरीवाल ने सुबह 11:30 बजे CM हाउस में विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें नए CM का नाम तय होगा। AAP दोपहर 12 बजे नए CM की घोषणा करेगी।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

आज शाम करीब 4:30 बजे अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना से मिलकर इस्तीफा सौपेंगे। LG से मुलाकात के दौरान ही केजरीवाल दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम भी सौपेंगे। सूत्रों के मुताबिक आतिशी, कैलाश गहलोत, गोपाल राय और सुनीता केजरीवाल में से कोई एक दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बन सकता है।

CM और कैबिनेट का शपथ ग्रहण भी होगा

इसी हफ्ते नए CM और कैबिनेट का शपथ ग्रहण भी होगा। आपको बता दें कि 13 सितंबर को शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि, ‘अब जनता तय करे कि मैं ईमानदार हूं या बेईमान। जनता ने दाग धोया और विधानसभा चुनाव जीता तो फिर से कुर्सी पर बैठूंगा।’

इस्तीफे के बाद क्या करेंगे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से भले हट जाएं, लेकिन वे आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक बने रहेंगे। इस्तीफे के बाद उनका पूरा फोकस हरियाणा विधानसभा चुनाव पर होगा। वे पार्टी प्रत्याशियों के लिए फुल टाइम प्रचार कर पाएंगे।

Aam Aadmi Party
Aam Aadmi Party

AAP कांग्रेस से गठबंधन पक्का नहीं होने के बाद सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। केजरीवाल खुद हरियाणा में सिरसा जिले के सिवानी गांव के रहने वाले हैं। इसके बाद वे झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर फोकस करेंगे। झारखंड में आप झामुमो के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *