Jalandhar News: श्री केजरीवाल का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, ईमानदार राजनीति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता: विधायक रमन अरोड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का व दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला यह साबित करता है कि वह एक ईमानदार व्यक्ति हैं तथा जीवन में नैतिकता एवं सिद्धांतों को सबसे ऊपर रखते हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

श्री अरोड़ा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का पद छोड़ने का फैसला ईमानदार राजनीति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि यह साहसिक कदम उठाकर श्री केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी के ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ हमलों पर रोक लगा दी है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया तथा जनता के फैसले में अटूट विश्वास दिखाया है।

Arvind-Kejriwal
Arvind-Kejriwal

राजनीतिक भविष्य जनता के हाथों में सौंप दिया- रमन

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर श्री केजरीवाल ने अपना राजनीतिक भविष्य जनता के हाथों में सौंप दिया है। यह ईमानदार राजनीति के प्रति आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता का भी सशक्त प्रदर्शन है।

श्री अरोड़ा के अनुसार यह इस्तीफा माननीय श्री केजरीवाल के एक अनोखे रूप को दर्शाता है, जहां मतदाताओं के प्रति जवाबदेही पद पर बने रहने से अधिक महत्वपूर्ण है।

Arvind-Kejriwal
Arvind-Kejriwal

केजरीवाल एक समर्पित नेता

विधायक श्री अरोड़ा ने कहा कि श्री अरविंद केजरीवाल एक समर्पित नेता हैं जिन्होंने बिना किसी भेदभाव और डर के समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया हुआ है।

उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के लिए भाजपा की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसी दबाव डालने वाली चालें लोकतंत्र के नाम पर कलंक और संविधानिक भावना और नैतिक मूल्यों के पूरी तरह विरुद्ध हैं।

Aam Aadmi Party
Aam Aadmi Party

विधायक श्री अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी सदस्य श्री केजरीवाल के साथ खड़े हैं। पार्टी का हर कार्यकर्ता देश के लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें

Jalandhar News: श्री केजरीवाल का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, ईमानदार राजनीति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता: विधायक रमन अरोड़ा
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *