Kangana Ranaut Controversy: भिंडरावाले को लेकर कंगना ने दिया विवादित बयान, कहा जो AK 47…

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 313 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Kangana Ranaut Controversy: हमेशा विवादों में रहने वाली बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक बार फिर जरनैल सिंह भिंडरावाला (Jarnail Singh Bhindranwale) को लेकर विवादित बयान दिया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने जरनैल सिंह भिंडरावाला को आतंकवादी बताया और कहा कि उनकी फिल्म इमरजेंसी पर कुछ लोग ही आपत्ति जता रहे हैं और वे देश जलाने की धमकी दे रहे हैं और मुझे भी मारने की धमकी दे रहे हैं।

जो AK 47 लेकर मंदिर में छिपा, वह संत नहीं हो सकता

इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि जरनैल सिंह भिंडरावाले एक संत हैं और वह एक महान क्रांतिकारी थे। लेकिन मेरा मानना है कि जो एके 47 लेकर मंदिर में छिपा है, वह संत नहीं हो सकता। उस समय उनके पास ऐसे घातक हथियार थे जो केवल अमेरिकी सेना के पास थे।

Kangana Ranaut Controversy: भिंडरावाले को लेकर कंगना ने दिया विवादित बयान, कहा जो AK 47...
Jarnail Singh Bhindranwale

कंगना ने कहा कि खालिस्तानियों को सरकार ने आतंकवादी घोषित कर दिया है। कंगना रनौत ने कहा कि जरनैल सिंह भिंडरावाला को देश और पंजाब की बहुसंख्यक जनता संत मानती है, वह आतंकवादी है। अगर जरनैल सिंह भिंडरावाला आतंकवादी है तो मेरी फिल्म आनी चाहिए।

Emergency Movie Controversy
Emergency Movie Controversy

इसके साथ ही उसने कहा कि कुछ लोग ही मेरी फिल्म पर आपत्ति जता रहे हैं और वही लोग मुझे जान से मारने और रेप करने की धमकी दे रहे हैं। मुझे नहीं पता था कि सिर्फ जरनैल सिंह भिंडरावाला की वजह से मेरी फिल्म बैन हो जाएगी। मेरी फिल्म में कुछ भी गलत नहीं दिखाया गया। चार इतिहासकारों ने पूरी कहानी की पुष्टि की है। मेरे पास पूरे ऐतिहासिक दस्तावेज हैं। मेरी फिल्म को सेंसर बोर्ड ने प्रमाणित कर दिया है।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *