Punjab Weather Update: पंजाब के 6 जिलों में बारिश की संभावना, चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 218 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) के 6 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिले शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

वहीं, चंडीगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले दिनों में पंजाब में ज्यादातर मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। प्रदेश के तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जो सामान्य तापमान से 1.8 डिग्री ज्यादा है।

कुछ जिलों में बारिश की संभावना

सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो एक भी जगह बारिश नहीं हुई है। इसी तरह चंडीगढ़ में भी कुछ जगहों पर बारिश हुई लेकिन बारिश दर्ज नहीं की गई।

Weather Update
Weather Update

पंजाब में 1 सितंबर से 15 सितंबर तक 35 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। इस सीजन में 52.5 मिमी बारिश हुई थी, जबकि इस बार 34.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में 1 जून से अब तक 711.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य बारिश से 13.1% कम है।

Punjab Weather Update: पंजाब के 6 जिलों में बारिश की संभावना, चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *