Canada-Punjab News: लाखों रुपए खर्च कर पत्नी को भेजा कनाडा, विदेश पहुंचते ही लड़की ने किया ब्लॉक; पुलिस ने दर्ज किया मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, फाजिल्का। Canada-Punjab News: आज के समय में पंजाब (Punjab) के लोगों का कनाडा (Canada) जाने का क्रेज दिन व दिन बढ़ता जा रहा है और कई मामले ऐसे भी सामने आते रहते है वहां विदेश गई पत्नी अपने पति को भूल जाती है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

ऐसा ही एक मामला पंजाब के फाजिल्का से सामने आ रहा है। यहां ससुराल वालों ने लाखों रुपए खर्च कर बहु को कनाडा भेजा लेकिन वहां पहुंचने के बाद पत्नी ने अपने पति को ब्लॉक कर दिया। पुलिस ने इस मामले में लड़की व उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

लड़की ने की हुई आईलेट्स

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास जश्नप्रीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि रिश्तेदारी में लड़की ने आईलेट्स की हुई है और उसका स्टूडेंट वीजा लगा हुआ है l लेकिन उनके पास इतना पैसा नहीं कि वह उसे कनाडा भेज सके।

Canada-Punjab News
Canada-Punjab News

इसी दौरान दोनों परिवारों में चली बातचीत के बाद उसका रिश्ता उक्त लड़की के साथ कर दिया गया। इसके बाद 10 अक्टूबर 2020 को उसकी शादी नवलीन कौर हो गई l जिसमे उसे कहा गया था कि लड़की पर पैसा खर्च कर वह उसे कनाडा भेज दे और बाद में वह उसे अपने पास बुला लेगी।

Canada-Punjab News: लाखों रुपए खर्च कर पत्नी को भेजा कनाडा, विदेश पहुंचते ही लड़की ने किया ब्लॉक; पुलिस ने दर्ज किया मामला

जिसके बाद पति ने लाखों रुपए खर्च कर अपनी पत्नी को कनाडा भेज दिया। लेकिन जब काफी समय बीत जाने के बाद भी उसने लड़के को बाहर नहीं बुलाया तो जिसके बाद लड़के ने कहा कि वह उसे भी कनाडा बुला ले तो लड़की ने 15 लाख रुपए की मांग की।

लड़की ने सभी के नंबर किए ब्लॉक

इसके बाद लड़की व उसके परिजनों ने उनके नंबर ब्लॉक कर दिए। तभी लड़के को अपने साथ हुए धोखे के बारे में पता चला। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जशनप्रीत सिंह की पत्नी नवलीन कौर, ससुर मुख्तियार सिंह और सास जगजीत कौर के खिलाफ मामले दर्ज कर लिया है।

Canada-Punjab News: लाखों रुपए खर्च कर पत्नी को भेजा कनाडा, विदेश पहुंचते ही लड़की ने किया ब्लॉक; पुलिस ने दर्ज किया मामला
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *