Punjab News: डीजीपी ने घरेलू हिंसा के पीड़ितों की पहचान करने और उनकी सहायता के लिए ‘सांझ राहत प्रोजेक्ट’ की शुरुआत की

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 518 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह (Bhagwant Mann) मान के निर्देशों पर घरेलू हिंसा से प्रभावित महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने गुरुवार को घरेलू हिंसा के पीड़ितों की पहचान करने और सहायता के लिए ‘सांझ राहत प्रोजेक्ट’ की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस परियोजना का उद्देश्य घरेलू हिंसा के पीड़ितों को आवश्यक मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और कानूनी सहायता प्रदान करना और उन्हें हिंसा मुक्त जीवन जीने के लिए सक्षम बनाना है। यह परियोजना पीड़ितों को उनके जीवन से संबंधित निर्णय लेने के लिए आवश्यक संसाधन और सेवाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Punjab News: डीजीपी ने घरेलू हिंसा के पीड़ितों की पहचान करने और उनकी सहायता के लिए 'सांझ राहत प्रोजेक्ट' की शुरुआत की

यह परियोजना पंजाब पुलिस के कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन (सीएडी) और ‘नई शुरुआत’, जो कि महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित एक इंदौर स्थित एनजीओ है, के बीच एक साझेदारी है। इसके प्रमुख भागीदारों में स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग, राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण शामिल हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, पंजाब के सचिव कुमार राहुल ने इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। स्पेशल डीजीपी, कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन और महिला मामलों की गुरप्रीत कौर दियो ने मेहमानों का स्वागत किया और इस पहल के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।

Punjab News: डीजीपी ने घरेलू हिंसा के पीड़ितों की पहचान करने और उनकी सहायता के लिए 'सांझ राहत प्रोजेक्ट' की शुरुआत की

डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट से इस परियोजना की शुरुआत करते हुए बताया कि प्रारंभिक तौर पर इस परियोजना को सिविल अस्पताल, एसएएस नगर में पायलट प्रोग्राम के रूप में शुरू किया गया है और फिर इसे पूरे राज्य में विस्तारित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ‘सांझ राहत’ पहल महिलाओं को हिंसा रहित जीवन के लिए सही और विवेकपूर्ण निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाएगी। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल, मोहाली में घरेलू हिंसा के पीड़ितों की पहचान और सहायता के लिए दो समर्पित काउंसलर तैनात किए गए हैं, जिससे हिंसा से प्रभावित महिलाओं के लिए सहायता सेवाओं में मौजूदा कमी को पूरा किया जाएगा।

Punjab News: डीजीपी ने घरेलू हिंसा के पीड़ितों की पहचान करने और उनकी सहायता के लिए 'सांझ राहत प्रोजेक्ट' की शुरुआत की

जिक्र योग्य है कि इस प्रोजेक्ट को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए ,पंजाब पुलिस ने 25 अप्रैल 2024 को नई शुरुआत से समझौता किया गया था।और जानकारी देते हुए

जागरूकता प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे

विशेष डीजीपी गुरप्रीत कौर दियो ने आगे बताया कि यह परियोजना घरेलू हिंसा के पीड़ितों को बेहतर समन्वय के साथ सहायता प्रदान करने और आवश्यक सहायता के लिए संस्थानों और व्यक्तियों का एक नेटवर्क बनाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस अधिकारियों और स्टेशन हाउस अधिकारियों (एसएचओ) के लिए जागरूकता प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं।

तकनीकी सैशन करवाया जा रहा

बताने योग्य है कि आज एस. ए. एस. नगर की महिला पुलिस और जिले के 10 एस. एच. ओज के लिए सहित एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण प्रोगराम करवाया गया, जबकि कल शुक्रवार को रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब जिले के महिला पुलिस अधिकारियों और एस.एच.ओज के लिए तकनीकी सैशन करवाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस द्वारा सिविल अस्पताल एस. ए. एस. नगर में सांझ राहत रिसोर्स सैंटर के तालमेल के साथ काम किया जाएगा जिससे ज़रूरत पड़ने पर कानूनी कार्यवाही की जा सके।

Punjab News: डीजीपी ने घरेलू हिंसा के पीड़ितों की पहचान करने और उनकी सहायता के लिए 'सांझ राहत प्रोजेक्ट' की शुरुआत की
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *