BJP News: भाजपा की मैंबरशिप अभियान में नेताओं में मारपीट, BJP नेताओं ने चलाए लात घूसे, एक-दूसरे के कपड़े फाड़े, जमकर हंगामा

Daily Samvad
3 Min Read
BJP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मेरठ। BJP News: भाजपा (BJP) सदस्यता अभियान को लेकर चल रही बैठक में कार्यकर्ताओं में जमकर लात-घूसे चले। मौके पर मौजूद पुलिस बीच-बचाव करती रही। कार्यकर्ता एक दूसरे को गाली देते हुए मारपीट करते रहे। बीच-बचाव के दौरान जिलाध्यक्ष से भी बदसलूी की गई। मामला मेरठ (Meerut) के रजपुरा ब्लॉक कार्यालय का है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

शुक्रवार को रजपुरा ब्लॉक कार्यालय में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर रजपुरा मंडल की बैठक चल रही थी। बैठक में जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा भी मौजूद थे। तभी अचानक दुष्यंत नाम का एक कार्यकर्ता उठा और कहा कि सदस्य कहां बन रहे हैं, ये तो सपा-बसपा वाले हैं, जो भाजपा में आए हैं। अब भाजपा के बन रहे हैं। खुद को भाजपाई कहते हैं।

BJP Meeting
BJP Meeting

दूसरे कार्यकर्ता भड़क गए

दुष्यंत के इतना कहते ही दूसरे कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। तभी वहां मौजूद कार्यकर्ता कौशल और रविंद्र पुंडीर के भांजे तरुण तोमर ने इसका विरोध किया। तरुण ने कहा कि तुम अपनी चिंता करो। तुम भी दूसरी पार्टी के लोगों को सदस्य बना लो।

जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने दुष्यंत और तरुण दोनों को मीटिंग से बाहर निकाल दिया। बाहर जाते ही दोनों कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों में हाथापाई हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को हटाया। दोनों के समर्थक भी भिड़ गए।

BJP News: भाजपा की मैंबरशिप अभियान में नेताओं में मारपीट, BJP नेताओं ने चलाए लात घूसे, एक-दूसरे के कपड़े फाड़े, जमकर हंगामा

मारपीट की घटना का वीडियो बनाकर वायरल

मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट की घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा भी भगवा कुर्ते में नजर आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। तो नाराज भाजपाइयों ने उनके साथ भी अभद्रता कर दी। इसके बाद जिलाध्यक्ष खुद वहां से हट गए। कार्यकर्ता आपस में लड़ते रहे।

अब कोई विवाद नहीं

जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने कहा- दुष्यंत तोमर और तरुण तोमर दोनों ही हमारे बच्चे हैं। हमारे साथी कार्यकर्ता हैं, किसी बात पर बहस हो गई, मैंने दोनों को समझाया और डांटा। इसके बाद दोनों को घर भेज दिया। अब दोनों में किसी प्रकार का विवाद नहीं है। सब मामला सुलझ गया है।

BJP News: भाजपा की मैंबरशिप अभियान में नेताओं में मारपीट, BJP नेताओं ने चलाए लात घूसे, एक-दूसरे के कपड़े फाड़े, जमकर हंगामा
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *