Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स द्वारा आयोजित ‘क्रिएट इको-फ्रेंडली गणेशा’ प्रतियोगिता में छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मैडिकल ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे ‘दिशा- एन इनीशिएटिव’ तथा सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल-13 क्लाइमेट एक्शन के तहत इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा ‘क्रिएट इको-फ्रेंडली गणेशा’ ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी कला और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया।

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स द्वारा आयोजित 'क्रिएट इको-फ्रेंडली गणेशा' प्रतियोगिता में छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों ने विभिन्न प्रकार की इको-फ्रेंडली सामग्री जैसे कि मिट्टी, प्राकृतिक रंग, अखबार और अन्य रिसाइकल की गई सामग्री का उपयोग करके गणेश जी की आकर्षक प्रतिमाएँ बनाईं। इन प्रतिमाओं को देखकर यह स्पष्ट होता है कि छात्रों ने अपनी कल्पना-शक्ति एवं रचनात्मकता का भरपूर उपयोग किया है।

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स द्वारा आयोजित 'क्रिएट इको-फ्रेंडली गणेशा' प्रतियोगिता में छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स द्वारा आयोजित 'क्रिएट इको-फ्रेंडली गणेशा' प्रतियोगिता में छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स द्वारा आयोजित 'क्रिएट इको-फ्रेंडली गणेशा' प्रतियोगिता में छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ऑनलाइन हुई इस प्रतियोगिता में कुल 156 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ 6 प्रविष्टियों में से चार विद्यार्थियों को ग्रीन मॉडल टाऊन में डायरेक्टर सीएसआर डॉ. पलक गुप्ता बौरी, डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स श‌र्मिला नाकरा, प्रिंसिपल राजीव पालीवाल ने तथा कपूरथला रोड से चयनित दो विद्यार्थियों को डायरेक्टर पूनम नारंग व प्रिंसिपल शीतू खन्ना द्वारा 1100 रुपये नकद राशि, प्रमाण-पत्र तथा टी लाइट कैंडल होल्डर देकर पुरस्कृत किया गया।

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स द्वारा आयोजित 'क्रिएट इको-फ्रेंडली गणेशा' प्रतियोगिता में छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *