MakeMyTrip: इस गुमनाम देश में घूमने के लिए भारतीयों में लगी होड़, जानिए 8 लोकप्रिय देश, जहां एक बार जरूर घूमना चाहिए

Daily Samvad
3 Min Read
travel
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। MakeMyTrip: कोविड (Covid) के बाद ट्रैवेल इंडस्ट्री (Travel Industry) एक बार फिर उचाईयों पर है। भारत (India) के लोग भी घूमने में काफी आगे हैऔर महामारी के बाद घूमने का ट्रेंड बहुत बढ़ा है। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) के आकड़े बताते है की इस वित्त वर्ष भारतीयों ने फॉरेन ट्रिप पर 12,500 करोड़ खर्च किए।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी मेक माई ट्रिप (MakeMyTrip) ने हाल ही में एक रिपोर्ट ‘how india travels abroad’ प्रकाशित की है जिसमें बताया गया है भारतीय फॉरेन ट्रिप के लिए सबसे ज्यादा किन 8 देशों के बारे में सर्च कर रहे है।

travel
travel

ये ट्रैवेल ट्रेंड 2023 से मई 2024 के बिच का है। इस लिस्ट में जिस देश ने टॉप किया है, उसका नाम सुनकर आपको शायद यकीन न हो। लिस्ट में कजाकिस्तान ने टॉप किया है यानी भारतीय ट्रैवेलिंग के लिए सबसे ज्यादा कजाकिस्तान को सर्च कर रहे है। इसके बाद अजरबैजान और भूटान का स्थान है।

कजाकिस्तान (Kazakistan)

कजाकिस्तान ने 2022 में भारतीयों के लिए 14 दिनों के वीजा फ्री करने की शुरुआत की थी और तब से बड़ी संख्या में लोग खूबसूरत और सस्ते देश कजाकिस्तान जा रहे है। नई दिल्ली से कजाकिस्तान के सबसे बड़े शहर अल्माटी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट हैऔर इसमें बस 3 घंटे लगते है। कजाकिस्तान का टूर पैकेज भी सस्ता है हुए आप 65 हज़ार में कई दिनों तक वहां आराम से घूम सकते है।

अजरबैजान (Azerbaijan)

कजाकिस्तान की तरह अजरबैजान भारतीयों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है जिसमें बड़ा हाथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्र का है। नई दिल्ली से अजरबैजान के बाकू शहर जाने में आपको 4 घंटे है वक्त लगता है। यूरेशियाई देश अजरबैजान काफी खूबसूरत है जहां आप यूरोप की फील ले सकते है। यहाँ जाने के लिए आप आसानी से ई- वीजा हासिल कर सकते है।

Bhutan
Bhutan

भूटान (Bhutan)

भारतीयों के बीच फॉरेन ट्रिप के लिए सर्च किए देश में तीसरे स्थान पर भूटान का नाम है। भूटान सड़क से भी जाया जा सकता है। यहां जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं होती। भूटान का एंट्री परमिट लेकर आप वहां घूम सकते है। और किन देशों के बारे में भारतीयों ने किया सबसे ज्यादा सर्च-

Sri Lanka
Sri Lanka

कजाकिस्तान, अजरबैजान, भूटान के बाद भारतीयों में क्रमश: हॉन्गकॉन्ग, श्रीलंका, जापान, मलेशिया, नेपाल का बढ़ रहा है। इन देशों के अलावा भारतीयों रूस और सऊदी अरब को भी खूब सर्च किया जा रहा है।

MakeMyTrip: इस गुमनाम देश में घूमने के लिए भारतीयों में लगी होड़, जानिए 8 लोकप्रिय देश, जहां एक बार जरूर घूमना चाहिए

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *