Tripti Dimri: तृप्ति के माँ बाप ने सुने थे ताने, रिश्तेदारों ने कहा था ‘उनके एक्टर बनने के बाद कोई उनसे शादी नहीं करेगा’

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Tripti Dimri: इम्तियाज अली की फिल्म लैला मजनू (Laila Majnu) से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी था, जब उनके परिवार वाले नहीं चाहते थे कि वो फिल्मों में आएं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

उन्हें सोसाइटी और रिश्तेदारों के खूब ताने सुनने मिलते थे। तृप्ति ने ये भी बताया है कि रिश्तेदारों ने उनके पेरेंट्स से कहा था कि अगर तृप्ति फिल्मों में जाएंगी, तो उनसे कोई शादी (Marriage) नहीं करेगा।

marriage
marriage

हाल ही में तृप्ति डिमरी, कटरीना कैफ की ब्यूटी ब्रांड के-ब्यूटी बाय कटरीना की कन्वर्सेशन का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान तृप्ति ने अपना स्ट्रगल शेयर किया है। तृप्ति ने कहा है, ‘जब मैं मुंबई आई तो मेरे लिए ये बेहद मुश्किल था। मैं रोज घर से निकलकर ऑडिशन देने जाती थी।

ऑडिशन के दौरान एक कमरे में 50-60 लोग होते थे। लोग, समाज, रिश्तेदार मेरे पेरेंट्स से बहुत बुरी बातें कहते थे। वो कहते थे आपने अपनी बेटी को इस प्रोफेशन में क्यों भेजा है। वो पूरी तरह बिगड़ जाएगी। वो गलत लोगों के साथ उठेगी-बैठेगी। वो अपने लिए गलत फैसले लेगी। कोई भी उससे शादी नहीं करेगा। वो अब शादी नहीं करेगी।

मैंने उम्मीद खो दी थी- तृप्ति

इंटरव्यू में तृप्ति ने मुंबई के स्ट्रगल पर कहा है, एक ऐसा समय भी रहा, जब मैंने उम्मीद खो दी थी। मैं सुबह सोकर उठती थी और मेरे पास कोई काम नहीं होता था। एक बात जो मैं जानती थी, वो ये कि मैं अपने घर नहीं जा सकती थी। मैं उन्हें जाकर ये नहीं कह सकती थी कि मैंने कुछ नहीं किया।

Bad Newz Film
Bad Newz Film

7 दिनों तक अपनी फिल्म का हर शो देखने जाती थीं तृप्ति

बातचीत में तृप्ति ने ये भी बताया है कि जब उनकी पहली फिल्म लैला मजनू लगी थी तो वो 7 दिनों तक फिल्म का हर शो देखने जाया करती थीं। तृप्ति ने कहा है, मेरे दोस्त मुझे पागल कहते थे, लेकिन मैं लोगों का रिएक्शन देखना चाहती थीं। खुद को बड़ी स्क्रीन पर देखकर खुशी मिली थी। मुझे याद है कि मेरे पिता ने फिल्म देखकर मुझे कॉल किया था। वो बहुत खुश थे।

Bhool Bhulaiyaa 3
Kartik Aaryan and Triptii Dimri, Madhuri Dixit and Vidya Balan will also be seen in Bhool Bhulaiyaa 3

बताते चलें कि तृप्ति डिमरी जल्द ही राजकुमार राव के साथ विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आने वाली हैं। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसके अलावा तृप्ति डिमरी कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) में नजर आएंगी, जो दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज होगी।

Tripti Dimri: तृप्ति के माँ बाप ने सुने थे ताने, रिश्तेदारों ने कहा था 'उनके एक्टर बनने के बाद कोई उनसे शादी नहीं करेगा'
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *