Jalandhar News: जालंधर के इस बिल्डर्स ने नगर निगम को लगाया लाखों का चूना, निगम टीम ने रुकवाया काम, FIR की चेतावनी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में अवैध निर्माण करवाने वाले बिल्डर्स निगम अधिकारियों के आदेश की परवाह नहीं कर रहे हैं। जिससे अवैध रूप से बन रही कामर्शियल निर्माण का काम रोकने के बाद रविवार (Sunday) को छुट्टी वाले दिन फिर शुरू हो गया। जिसकी सूचना पाकर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) टीम ने आज फिर से काम रुकवा दिया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

होशियारपुर रोड (Hoshiarpur Road) पर बसंत हिल कालोनी (Basant Hill Colony) के पास सब-वे रेस्टोरेंट (Sub way) के नजदीक करीब 100 मरला में अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण को बीते दिनों नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने रोका था, लेकिन रविवार को छुट्टी के दिन बिल्डर्स ने फिर से अवैध कामर्शियल निर्माण शुरू करवा दिया।

सुखदेव वशिष्ठ
सुखदेव वशिष्ठ

कामर्शिय़ल इमारत का काम रोका

सूचना पाकर बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने आज फिर से काम रुकवा दिया। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि बगैर सीएलयू और नक्शा के ही करीब 100 मरले में अवैध रूप से कामर्शिय़ल इमारत का काम रोका गया था, लेकिन आज यहां फिर से काम शुरू हो गया। सूचना पाकर फिर से काम रुकवा दिया गया है।

 नगर निगम की टीम ने गोल मार्किट सेंट्रल टाउन में संतोष इलेक्ट्रानिक के सामने दूसरी मंजिल के अवैध निर्माण को भी रोका
गोल मार्किट सेंट्रल टाउन में संतोष इलेक्ट्रानिक के सामने दूसरी मंजिल के अवैध निर्माण को रोका

सेंट्रल टाउन में काम रोका

उधर, नगर निगम की टीम ने गोल मार्किट सेंट्रल टाउन में संतोष इलेक्ट्रानिक के सामने दूसरी मंजिल के अवैध निर्माण को भी रोका है। यहां बिना नक्शे और सीएलयू के ही दो मंजिला अवैध निर्माण किया जा रहा था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *