Wednesday 2: नेटफ्लिक्स पर वेडनेसडे 2 की रिलीज की तारीख की हुई पुष्टि? Video देखें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Wednesday 2: नेटफ्लिक्स के साल 2022 के पॉपुलर हॉरर सीरीज (Horror Series) वेडनेसडे (Wednesday) को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इस मिस्ट्री सीरीज के अंत में कई ऐसे सवाल रह गए थे, जिसके जवाब के लिए दर्शक इसके सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

ऐसे में अब इन्हें और न इंतजार कराते हुए नेटफ्लिक्स (Netflix) ने आखिरकार इसके सीजन 2 की घोषणा कर दी है। साथ ही सीरीज यह भी दावा करती है कि इस सीजन में पहले से ज्यादा ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। इस अनाउंसमेंट के बाद दर्शकों की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

कब रिलीज होगी वेडनसडे 2

नेटफ्लिक्स ने हॉरर-मिस्ट्री सीरीज ‘वेडनेसडे 2’ की अनाउंसमेंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी है। जिसके नीचे कैप्शन लिखा है कि, “देखो वो आ गया- ए बीटीएस लुक एट वेडनेसडे सीजन 2।” इस वीडियो में वेडनेसडे एडम्स उर्फ जेना ओर्टेगा का रहस्यमयी अंदाज देखने को मिल रहा है।

यह सीरीज अगले साल 2025 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि, नेटफ्लिक्स ने इसके रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सीरीज अगले साल की गर्मियों में दस्तक देगी।

वेडनसडे की कहानी

वेडनेसडे एडम्स अपने परिवार की सबसे बड़ी बेटी है। सीरीज की कहानी इसी की मिस्टीरियस जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। वेडनेसडे नेवरमोर एकेडमी में पढ़ती है, जहां वह कई अजीब घटनाओं का सामना करती है।

Horror
Horror

इस सीरीज में डार्क कॉमेडी, मिस्ट्री और थ्रिल एक साथ देखने को मिलता है। इस सीरीज ने जेना ऑर्टेगा के अलावा, स्टीव बुसेमी, बिली पाइपर, थांडीवे न्यूटन और हेली जोएल ओसमेन जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *