Anupamaa Show: क्या वनराज के बाद शो छोड़ रुपाली गांगुली? शो में आएगा नया ड्रामा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 376 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Anupamaa Show: राजन शाही का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) अक्सर अपनी दमदार कहानी के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। यह सीरियल जब से शुरू हुआ है, तब से ट्विस्ट से भरे प्लॉट के कारण टीआरपी की रेस में बना रहा है। हालांकि, पिछले कुछ समय से यह फैमिली ड्रामा शो (Family Drama Show) कास्ट के एक्जिट को लेकर ज्यादा सुर्खियों में छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

बीते दिनों वनराज का किरदार निभाने सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने राजन शाही के इस शो को छोड़ देने की बात का खुलासा किया था। उनके अचानक शो छोड़ देने के फैसले से फैंस सकते में आ गए थे। साथ ही इस बात के कयास भी तेज हो गए थे कि रुपली गांगुली (Rupali Ganguly) से उनके झगड़े के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा है। वहीं, अब इससे भी बड़ी खबर सामने आई है।

Sudhanshu Pandey
Sudhanshu Pandey and Nidhi Shah

शो में आएगा ये ड्रामा

‘अनुपमा’ के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि किस तरह अनुपमा अपनी बेटी पाखी और बेटे तोषु को सुधारने में लगी हुई है। पाखी और तोषु दोनों ही काफी ज्यादा एडवांस बन रहे हैं, जो अनुपमा के दिए संस्कारों के खिलाफ है।

अनुपमा ने दोनों को आशा भवन से धक्के मारकर बाहर कर दिया, इसके बाद अब ये दोनों होटल में बर्तन धुलने पर मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर अनुज और अनुपमा का रोमांस भी देखने को मिल रहा है। दोनों एक बार फिर करीब आ रहें हैं। इन सबके बीच शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

शो से होगी इन कलाकारों की छुट्टी?

अनुपमा शो को लेकर खबर आ रही है कि शो में 10- 15 सालों तक का लीप आने वाला है। वैसे लीप की खबरें पहले भी आईं थीं, लेकिन अब जो खबरें आई हैं, उसके मुताबिक इस लीप के बाद बहुत से कलाकार आपको देखने को नहीं मिलेंगे। यानी पूरी कास्ट बदल जाएगी।

हालांकि, रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का ट्रैक बना रह सकता है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस लीप के बाद कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे।

Anupamaa Show: क्या वनराज के बाद शो छोड़ रुपाली गांगुली? शो में आएगा नया ड्रामा
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *