Jalandhar News: जालंधर में 66 फुटी रोड पर 93 एकड़ जमीन की 500 करोड़ में डील, ED, इनकम टैक्स और DRI कर सकती है कार्रवाई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में इस समय 66 फुटी रोड (66 Foot Road) के चर्चे हैं। इस रोड पर बेनामी और काला धन को सफेद किया जा रहा है। काले धन के कई कारोबारी इस समय 66 फुटी रोड पर अपना काला पैसा सफेद करने के लिए कालोनियां काट रहे हैं, कामर्शिय़ल निर्माण कर रहे हैं। जिससे इस समय राज्य और केंद्र की एजैंसियों की नजर यहां के प्रोजैक्ट्स और कारोबारियों पर है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) में 66 फुटी रोड पर 93 एकड़ जमीन की 500 करोड़ रुपए में डील हुई है। इस डील की भनक Enforcement Directorate (ED), इनकम टैक्स (Income Tax) और Directorate of Revenue Intelligence (DRI) को लग चुकी है। राज्य और केंद्र सरकारी की एजैंसियों की निगाहें इस समय 66 फुटी रोड पर हो रही कामर्शियल गतिविधियों पर है।

ED Raid
ED Raid

ईडी और IT मार सकता है छापा

विभागीय सूत्रों की माने तो सैंट्रल की ये एजैंसियां 66 फुटी रोड पर कालोनी काट रहे कारोबारियों पर छापा मार सकती है। सूत्र बता रहे हैं कि इन जाय़ज और नाजायज प्रोजैक्ट्स में काला धन लगाया जा रहा है। काला धन लगकार सफेद करने की कोशिश है। जिससे कई कॉलोनाइजरों के यहां रेड हो सकती है।

जालंधर के 66 फुटी रोड के इन जायज और नाजायज प्रौजेक्टस की शिकायत कुलदीपक की तरफ से राज्य और सेन्ट्रल एजेंसियों से की गई है। इसके बाद राज्य और केंद्र सरकार की एजैंसियां हरकत में आई हैं। जिससे 66 फुटी रोड के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

फगवाड़ा गेट मार्केट में अवैध बहुमंजिला इमारत

जालंधर के 66 फुटी रोड पर 93 एकड़ जमीन की 500 करोड़ में डील करने वाले वही लोग हैं, जिन्होंने मिलाप चौक के पास फगवाड़ा गेट मार्केट में बहुमंजिला नाजायज इमारत बनाकर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है। फगवाड़ा गेट में नाजायज तरीके से बहुमंजिला इमारत खड़ी करने वाले कारोबारी अपना काला धन सफेद करने में जुटे हैं।

जानकारी के मुताबिक फगवाड़ा गेट के इस कारोबारी की बहुमंजिला नाजायज इमारत का एक हिस्सा कागजों में अभी भी सील है। बावजूद निगम अधिकारियों की कृपा से उक्त बहुमंजिला इमारत में इलेक्ट्रानिक के शोरूम खुल हुए हैं। उक्त कारोबारी ने निगम अधिकारियों से भले ही सांठगांठ कर लिया है, लेकिन इनकम टैक्स, ईडी और डीआरआई की नजर से नहीं बच सकता है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *