Punjab Cabinet Reshuffle: रवजोत सिंह बने पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री, मोहिंदर भगत को मिले तीन विभाग, पढ़ें विभागों की लिस्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब में नए बने पांचों मंत्रियों को विभाग सौंप दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) नए मंत्री तरूणप्रीत सिंह, बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत को विभाग सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

Hardeep Singh Mundian
Hardeep Singh Mundian

हरदीप मुंडिया

1 रैवन्यू, रिहैबिलिटेशन एंड डिजास्टर मैनेजमैंट
2 वाटर सप्लाई एंड सेनीटेशन
3 हाऊसिंग एंड अर्बन डिवैल्पमैंट

Barinder Kumar Goyal
Barinder Kumar Goyal

बरिंदर गोयल

1 माइन्स एंड जियोलोजी
2 वाटर रिसोर्सिस
3 कंजर्वेशन आफ लैंड एंड वाटर

Tarunpreet Singh Sond
Tarunpreet Singh Sond

तरनप्रीत सिंह सोंद

1 टूरिज्म एंड कल्चर अफेयर्स
2 इन्वैस्टमैंट प्रोमोशन
3 लेबर
4 हास्पिटैलिटी
5 इंडस्ट्री एंड कामर्स
6 रूरल डिवैल्पमैंट एंड पंचायत

Dr. Ravjot Singh
Dr. Ravjot Singh

डा. रवजोत सिंह

1 स्थानीय निकाय विभाग
2 पार्लियामैंट्री अफेयर्स

मोहिंदर भगत- पूर्व मंत्री रहे पिता भगत चुन्नी लाल

मोहिंदर भगत

1 डिफैंस सर्विस वैल्फेयर
2 फ्रीडम फाइटर्स
3 हॉर्टीकल्चर

OSD ओंकार सिंह को हटा दिया

इससे पहले रविवार को 4 मंत्रियों की कैबिनेट की छुट्‌टी कर दी गई। कैबिनेट में बदलाव के बीच आज अचानक CM भगवंत मान ने अपने भरोसेमंद OSD ओंकार सिंह को भी हटा दिया है। इसकी वजह साफ नहीं हुई।

मंत्रियों की गिनती 16 हो गई

पंजाब में लोकसभा चुनाव में 13 में से AAP सिर्फ 3 सीटें जीतने में कामयाब रही। कैबिनेट में बदलाव को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। पंजाब में 18 मंत्री बन सकते हैं। 5 नए विधायकों को शपथ दिलाने के बाद मंत्रियों की गिनती 16 हो गई है।

पंजाब में शपथ लेने वाले 5 मंत्रियों में से दो अनुसूचित जाती, दो जट और एक बानिया कम्युनिटी से संबंधित हैं। वहीं, अनमोल गगन मान की छुट्‌टी के बाद इस पूरे मंत्रिमंडल में अब मात्र एक ही महिला मंत्री बची हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *