Punjab News: हाईकोर्ट से पंजाब सरकार को बड़ी राहत, 1158 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को दी हरी झंडी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab & Haryana High Court) ने पंजाब सरकार (Punjab Government) को बड़ी राहत दी है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मिली जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को बड़ी राहत देते हुए 1158 असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन की भर्ती को हरी झंडी दे दी है। देते हुए 1158 असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन की भर्ती को हरी झंडी दे दी है।

डबल बेंच ने रद्द किया था आदेश

सिंगल बेंच द्वारा इस भर्ती को रद्द किए जाने के आदेश को डबल बेंच ने रद्द कर दिया है। इनमें से 484 जो दो साल पहले ज्वाइन कर चुके थे, उन्हें आज तक पोस्टिंग नहीं मिली थी। यह पंजाब सरकार के कर्मचारी तो माने जा रहे थे लेकिन उन्हें वेतन नहीं मिल रहा था।

इन भर्तियों का मामला हाईकोर्ट में था पेंडिंग

इनमें से सिर्फ 135 को पोस्टिंग मिली थी और उन्हें ही वेतन मिल रहा था। 2021 की इन भर्तियों का मामला हाईकोर्ट में पेंडिंग था। सिंगल बेंच ने पिछले साल इस पूरी भर्ती को रद्द किया था। सिंगल बेंच के फैसले के खिलाफ आवेदकों और सरकार ने डबल बेंच में अपील की थी।

135 को स्टेशन हो चुका था अलॉट

सिंगल बेंच का फैसला आने तक 609 ज्वाइन कर चुके थे। 135 को स्टेशन अलॉट हो चुका था। सरकार ने हाईकोर्ट से आग्रह किया था कि सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी है। इसलिए इन बाकी बचे आवेदकों को स्टेशन अलॉट करने की इजाजत दी जाए।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *