Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुस्त, मौसम रहेगा साफ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसून (Monsoon) सुस्त हो गया है। पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में भी मानसून की रफ्तार अब सुस्त पड़ गई है। आज राज्य के किसी भी जिले में बारिश (Rain) की संभावना नहीं है। वहीं, अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी आई है। हालांकि यह सामान्य 1.6 डिग्री अधिक है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक राज्य में सबसे अधिक तापमान 37.9 डिग्री लुधियाना के समराला में दर्ज किया गया है। सभी जिलों में तापमान सामान्य के बराबर रहा है। हालांकि मौसम विभाग की माने तो आज रात से मौसम बदलेगा। फिर आने वाले दिनों में बारिश के आसार बन रहे है। हालांकि किसी तरह कोई अलर्ट नहीं है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

मानसून का यह आखिरी महीना

मौसम विभाग के मुताबिक इन दिनों मानसून का यह आखिरी महीना है। इन दिनों पश्चिम की तरफ से हवाएं चल रही है। जो कि आम तौर पर गर्म होती है। इन हवाओं से सरफेस गर्म हो जाता है। इसलिए तापमान बढ़ जाता है। चंडीगढ़ के 13 साल के रिकॉर्ड में सितंबर महीने में अब रातें ज्यादा गर्म हो रही है।

शुक्रवार को 26 डिग्री के आसपास तापमान रहा, वहीं, शनिवार को 25.4 डिग्री तापमान रहा । 2011 से 2023 तक रिकॉर्ड देखे तो सितंबर में रात का तापमान 20 से 22 डिग्री के आसपास रहा। जहां तक की मानसून के मौसम में बारिश की बात करे तो अब एक सितंबर से लेकर 22 सितंबर के बीच में राज्य में 35.7 एमएम बारिश हुई है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

39 फीसदी कम बारिश

हालांकि इस दौरान 58.8 एमएम बारिश होती है। इस हिसाब से 39 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। जबकि चंडीगढ़ में एक जून से एक सितंबर तक 712.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य बारिश 13.5 डिग्री कम है।

वहीं, मानसून कमजोर रहने से इस बार डैमों में भी पानी कम है। भाखड़ा डैम की क्षमता 1680 फीट है। जबकि पानी 1647.5 फीट है। जो कि गत वर्ष इन दिनों 1674 फीट था। इसी तरह पोंग डैम 1390 फीट पानी की क्षमता है। जबकि इस बार 1364.5 फीट है। गत वर्ष इन दिनों यह 1389 फीट था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *