Stree 2: स्त्री-2 ने रचा इतिहास, कमाई के मामले में एनिमल को पछाड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Stree 2: राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर फिल्म स्त्री 2 ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ यह पहली हिंदी फिल्म (First Hindi Film) बन गई है, जिसने यह आंकड़ा पार किया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने सोमवार सुबह एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा- स्त्री 2 इस मील के पत्थर को हासिल करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। मेट्रो से लेकर नॉन-मेट्रो, मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन तक और अर्बन सेंटर से लेकर मास मार्केट तक, स्त्री 2 विनर है।

stree 2 (2)

14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई

फिल्म स्त्री 2 इसी साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार थे। फिल्म में वरुण धवन और तमन्ना भाटिया ने कैमियो किया था। इस फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया था।

यह फिल्म दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें स्त्री, भेड़िया, मुंज्या जैसी फिल्में भी शामिल हैं।

stree 2 (5)

स्त्री 2 का अब तक का कलेक्शन

  • पहला वीक में 307.80 करोड़
  • दूसरा वीक में 145.80 करोड़
  • तीसरा वीक में 72.83 करोड़
  • चौथा वीक में 37.75 करोड़
  • पांचवां वीक में 25.72 करोड़
  • छठा वीक में 14.32 करोड़
  • टोटल- 604.22 करोड़

600 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने के साथ स्त्री 2 ने शाहरुख खान की जवान और पठान, रणबीर कपूर की एनिमल, और प्रभास की बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म कलेक्शन

  • जवान 582.31 करोड़
  • एनिमल 556.36 करोड़
  • पठान 543.05 करोड़
  • गदर 2 525.45
  • बाहुबली 2 510.99 करोड़

श्रद्धा ने सेलिब्रेट किया

इस अचीवमेंट को फिल्म की लीड हीरोइन श्रद्धा कपूर ने अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। रविवार शाम एक्ट्रेस ने दोस्तों के साथ केक कट किया, जिस पर लिखा था- रिकॉर्ड तोड़ने वाली स्त्री।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *