Jalandhar News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के दिखाए गए मार्ग पर चल कर सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ना चाहिए: राकेश राठौर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) जिला जालंधर (Jalandhar) के नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के मॉडल नंबर 2 के अध्यक्ष कुलवंत शर्मा की अध्यक्षता में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक और हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस स्थानीय राम नगर में सदस्यता अभियान चलाकर मनाया गया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर, भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारी सदस्य रमन पब्बी, भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला सचिव अमित भाटिया, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

All workers should move forward by following the path shown by Pandit Deendayal Upadhyaya: Rakesh Rathore
All workers should move forward by following the path shown by Pandit Deendayal Upadhyaya: Rakesh Rathore

इस मौके पर आए हुए सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को याद करके मनाया।

BJP विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि आज अगर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है तो उसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का बहुत बड़ा योगदान है।

राकेश राठौर ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर और उनके दिए गए प्रेरणा स्रोतों से शिक्षा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। राठौर ने कहा आज अगर भारतीय जनता पार्टी भारत देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनकर उभरी है तो यह सब उनके मार्गदर्शन के कारण ही संभव हो पाया है।

All workers should move forward by following the path shown by Pandit Deendayal Upadhyaya: Rakesh Rathore
Pandit Deendayal Upadhyaya

अवसर पर ये रहें उपस्थित

आज भारतीय जनता पार्टी का जितना भी विस्तार हुआ है तो यह सब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए गए मार्ग पर चलकर ही संभव हो पाया है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शमा चौहान, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम सोढ़ी, मंडल महामंत्री तरुण छाबड़ा, गुरदीप सिंह, राजकुमार राजू, कमल भगत, मनप्रीत कलेर, जितेंद्र चोपड़ा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Jalandhar News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के दिखाए गए मार्ग पर चल कर सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ना चाहिए: राकेश राठौर
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *