Jalandhar News: जालंधर में बिजली महकमे के XEN पर करप्शन के आरोप, सैक्रेटरी ने दिए जांच के आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के निगरान इंजीनियर (XEN) जसपाल सिंह (Jaspal Singh) के खिलाफ जांच शुरू हुई है। एक्सईएन (XEN) जसपाल सिंह पर करप्शन के आरोप लगाए गए हैं। करप्शन की शिकायत के बाद डिप्टी सैक्रेटरी अवतार सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

आरटीआई (RTI) एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह अरोड़ा ने पीएसपीसीएल (PSPCL) को शिकायत दी थी कि सब डिवीजनल माडल टाउन में तैनात एक्सईएन जसपाल सिंह बिजली बिल के डिफाल्टरों पर कार्ऱवाई नहीं कर रहे हैं। जबकि करोड़ों रुपए बिजली का बिल बकाया है, जिसे जसपाल सिंह रिकवरी नहीं करवा रहे हैं।

punjab-electricity
punjab-electricity

कनेक्शन नहीं कटने देते

करणप्रीत सिंह अरोड़ा का आरोप है कि एक्सईएन जसपाल सिंह बिजली बिल के डिफाल्टरों से पैसा लेकर उनके कनेक्शन नहीं कटने देते हैं। जिससे पीएसपीसीएल (PSPCL) का करोड़ों रुपए रिकवरी नहीं हो रही है। इससे पीएसपीसीएल (PSPCL) को नुकसान हो रहा है।

पढ़ें PSPCL के आदेश

Jalandhar News: जालंधर में बिजली महकमे के XEN पर करप्शन के आरोप, सैक्रेटरी ने दिए जांच के आदेश

जांच एसई सुरिंदर पाल को सौंपी

इस शिकायत के बाद डिप्टी सैक्रेटरी अवतार सिंह ने इसकी जांच एसई सुरिंदर पाल को सौंपी है। करणप्रीत सिंह अरोड़ा के मुताबिक उन्होंने आरटीआई के जरिए बिजली बिल के डिफाल्टरों के नाम प्राप्त किए हैं। जिसपर एक्सईएन कार्ऱवाई नहीं कर रहे हैं।

उधर, एक्सईएन जसपाल सिंह ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। हर महीने करोड़ों रुपए की रिकवरी कर रहे हैं। रोज डिफाल्टरों के कनैक्शन काटे जा रहे हैं। मुझे कोई नोटिस आएगा तो मैं उसका जवाब दे दूंगा।

Jalandhar News: जालंधर में बिजली महकमे के XEN पर करप्शन के आरोप, सैक्रेटरी ने दिए जांच के आदेश
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *