Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा डा. बी.आर.अम्बेडकर भवनों की मुरम्मत के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 302 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार (Punjab Government) अनुसूचित जातियों, पिछड़ीं श्रेणियों एंव अन्य गरीब वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए लगातार यत्नशील है। इसलिए राज्य के 6 जिलों में स्थापित डा. बी.आर.अम्बेडकर भवनों की मुरम्मत और संभाल के लिए वर्ष 2024-25 के लिए 2 करोड़ की राशि जारी की गई है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एंव अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि डा. बी.आर.अम्बेडकर भवनों के निर्माण योजना के अंतर्गत भवनों की मुरम्मत और संभाल के लिए रैवीन्यू साईड और वर्ष 2024- 25 दौरान 2 करोड़ रुपए की राशि जारी करने को मंजूरी दी गई है।

रूपनगर के लिए 45.18 लाख रुपए जारी

उन्होंने बताया कि अलग- अलग जिलों के अम्बेडकर भवनों के लिए क्रमअनुसार अमृतसर के लिए 30 लाख, फ़िरोज़पुर के लिए 30.85 लाख, पटियाला के लिए 50 लाख, संगरूर के लिए 20.50 लाख, फरीदकोट के लिए 23.47 लाख और रूपनगर के लिए 45.18 लाख रुपए जारी किए गए है।

Bhagwant Mann, CM, Punjab
Bhagwant Mann, CM, Punjab

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में डा. बी.आर. अम्बेडकर भवन स्थापित करने का फ़ैसला लिया गया था ताकि अनुसूचित जातियों, पिछड़ीं श्रेणियों और गरीब वर्ग के लोगों के लिए सिंगल विंडों एक छत नीचे सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें।

17 जिलों में डा. बी.आर अम्बेडकर भवन की स्थापना

अब तक 17 जिलों में डा. बी.आर अम्बेडकर भवन की स्थापना की गई है। बाकी रहते छह जिलों में से एस.ए.एस.नगर, बरनाला और मलेरकोटला में भवन स्थापित करने के लिए ज़मीन का प्रबंध करने के लिए प्रयास किए जा रहे है, जबकि ज़िला पठानकोट, तरनतारन और फाजिल्का में ज़मीन का प्रबंध हो चुका है।

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा डा. बी.आर.अम्बेडकर भवनों की मुरम्मत के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि जारी
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *