Jalandhar News: जालंधर में तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार, उसका साथी मौके से फरार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के तथाकथित एक पत्रकार को विजीलैंस (Punjab Vigilance Bureau) ने गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। ये दोनों तथाकथित पत्रकार सोशल मीडिया वेब चैनल चलाने का दावा करते हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के प्रवक्ता के मुताबिक करतार नगर जालंधर (Jalandhar) के निवासी पवन वर्मा को 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया है। जबकि उसका दूसरा मुनीष तोखी फरार हो गया। अदालत ने उसे और पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

प्यारे लाल की शिकायत पर कार्रवाई

विजीलैंस ब्यूरो के मुताबिक पवन वर्मा सिटी केसरी और उसका साथी मुनीष तोखी सोशल मीडिया वेबसाइट पंजाब दैनिक न्यूज़ चला रहे थे। इन दोनों के खिलाफ प्यारे लाल निवासी सूरज गंज जालंधर द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया कि वह किंगरा गाँव, सुदामा विहार, जालंधर में अपने प्लॉट पर एक वाणिज्यिक दुकान बना रहा है, लेकिन इस दुकान का नक्शा नगर निगम, जालंधर (एम.सी.जे.) से पास नहीं हुआ था।

निर्माणाधीन दुकान की तस्वीरें

शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि 24.09.2024 को सिटी केसरी के पवन वर्मा और पंजाब दैनिक न्यूज़ के मुनीष तोखी नाम के दो व्यक्ति उसकी दुकान पर आए और उन्होंने मोबाइल फोन में निर्माणाधीन दुकान की तस्वीरें लीं और उसे अपनी दुकान पर काम बंद करने की धमकी दी, क्योंकि दुकान का नक्शा एम.सी.जे. द्वारा पास नहीं किया गया था।

Punjab News
Punjab News

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पवन वर्मा ने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया कि यदि वह 10,000 रुपये की रिश्वत देता है तो उसकी दुकान को नहीं गिराया जाएगा क्योंकि एम.सी.जे. अधिकारियों के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। आरोपी पवन वर्मा ने शिकायतकर्ता से 4000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने और बाकी 5000 रुपये बाद में देने को कहा।

फोन करके 9000 रुपये रिश्वत की मांग

इसके बाद आरोपी पवन वर्मा ने शिकायतकर्ता और उसके पिता को फोन करके 9000 रुपये रिश्वत की मांग शुरू कर दी और शिकायतकर्ता ने दबाव में आकर 26.09.2024 को आरोपी पवन वर्मा के उक्त मोबाइल नंबर पर 4000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रिश्वत की राशि मिलते ही आरोपियों ने शिकायतकर्ता पर बाकी 5000 रुपये देने के लिए दबाव डाला।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी पवन वर्मा को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत की दूसरी किश्त के रूप में 5000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

मुनीष तोखी मौके से फरार

उन्होंने आगे बताया कि ब्यूरो द्वारा बिछाए गए इस जाल के दौरान आरोपी पवन वर्मा का साथी, पंजाब दैनिक न्यूज़ के मुनीष तोखी, मौके से फरार हो गया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी पवन वर्मा ने खुलासा किया कि उसने नगर निगम, जालंधर से स्वीकृत नक्शे नहीं मिलने पर इमारतों को एम.सी.जे. से गिराने की धमकी देकर फगवाड़ा के गिरीश कुमार से यूपीआई के माध्यम से 2500 रुपये और श्री चोपड़ा निवासी सोडल रोड, निकट काली माता मंदिर, जालंधर से नकद 5000 रुपये रिश्वत ली थी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *