Punjab News: नगर निगम के दो क्लर्क गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 245 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) से खबर सामने आ रहे है। पंजाब विजिलेंस (Punjab Vigilance) का बड़ा एक्शन सामने आया है। जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने नगर निगम लुधियाना में तैनात दो क्लर्कों (2 Clerk) को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जानकारी के अनुसार लुधियाना की तीन मार्केटों को शिफ्ट करने संबंधी पॉलिसी रिकॉर्ड को गायब करने के आरोप में कानून शाखा, ज़ोन-ए के क्लर्क अजय कुमार और तह बाज़ारी, ज़ोन-सी के क्लर्क लखवीर सिंह को गिरफ्तार किया है।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

इनके खिलाफ मामला दर्ज

थाना विजिलेंस लुधियाना रेंज ने लॉ ब्रांच के अजय कुमार जोन-ए और जोन-सी के तहबाजारी विभाग के क्लर्क लखवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विजिलेंस अधिकारी अनुसार पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की और से 2009 में 22 जनवरी 2010 को गिल रोड स्थित स्कूटर मार्केट, आईटीआई के सामने खोखा मार्केट और फिरोज गांधी मार्केट में कार बाजार को शिफ्ट करने के आदेश दिए थे।

FIR
FIR

FIR दर्ज

इस नीति से संबंधित मूल रिकॉर्ड निगम लुधियाना के अधिकारियों द्वारा विजिलेंस को उपलब्ध नहीं कराया गया था। जिसके चलते हाईकोर्ट ने अगस्त 2024 को निगम से 7 दिनों के अंदर दस्तावेज विजिलेंस को देने के आदेश दिए।

दस्तावेज नहीं सौंपे जाने की स्थिति में घटना की एफआईआर दर्ज करने और उसके बाद कानून के अनुसार मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया।

Punjab News: नगर निगम के दो क्लर्क गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *