Best Tourist Village India: देवमाली, ऐसा गांव जहां के लोग नहीं बनाते पक्के मकान; बना India’s Best Tourist Village

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Best Tourist Village India: भारत में कई सारे गांव हैं जो अपने अंदर बेहतरीन इतिहास समेटे हुए हैं। यहां का राजस्थान (Rajasthan) राज्य अपनी खुबसूरती के लिए जाना जाता है। राजस्थान की संस्कृति और यहां के रहन-सहन कितना अनोखा है, ये हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। राजस्थानी बोलचाल, पहना-ओढ़ावा और खान-पान सबकुछ ही अपने आप में बेहद खास है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इसी खासियत में अब जुड़ने वाला है देवमाली गांव (Devmali Village) का नाम। यह राजस्थान का एक छोटा-सा गांव है, जो बेवाड़ जिले में स्थित है। इस गांव को भारत का बेस्ट टूरिस्ट विलेज घोषित किया गया है। इस गांव को यह अवॉर्ड केंद्र सरकार द्वारा 27 नवंबर को दिल्ली में दिया जाएगा।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस गांव (Best Tourist Village Rajasthan) में ऐसा क्या खास है, जिस वजह से इसे ये अवॉर्ड ( Best Tourist Village India) दिया जा रहा है। आइए जानें इस गांव की खासियत।

क्या है देवमाली गांव की खासियत?

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गांव में किसी के नाम पर भी इस गांव की जमीन नहीं है। 3000 बीघे में बसे इस गांव के लोग ऐसा मानते हैं कि गांव की सारी जमीन उनके ईष्ट देव भगवान देवनारायण की है और इस पर उनका कोई अधिकार नहीं है। यहां के लोग बड़ी सख्ती से अपनी संस्कृति का पालन करते हैं और अपनी परंपराओं से काफी जुड़े हुए हैं।

नहीं है एक भी पक्का घर

इतना ही नहीं, इस गांव में एक भी पक्का घर नहीं है, बल्कि सभी घर मिट्टी से बने हैं और इन घरों पर छप्पर की छत है। इनका रहन-सहन भी काफी अनोखा है। यहां कोई भी मांस-मछली नहीं खाता और पूरी तरह से शाकाहार का पालन करते हैं।

Kisaan
Kisaan

साथ ही, कोई भी व्यक्ति शराब को हाथ भी नहीं लगाता। इसके अलावा, यहां खाना बनाने के लिए या जलावन के लिए मिट्टी के तेल और नीम की लकड़ियों का इस्तेमाल करना बिल्कुल मना है।

नहीं हुई आज तक एक भी चोरी

इस गांव की एक खासियत यह भी है कि यहां आज तक एक भी चोरी की घटना नहीं हुई है। इसी वजह से यहां कोई भी अपने घरों में ताला नहीं लगाता।

Devmali Village Rajasthan
Devmali Village Rajasthan

गांव की इन अनूठी परंपराओं और संस्कृति को और बढ़ावा देने के लिए इसे इस साल बेस्ट टूरिस्ट विलेज बनाया गया है। एक बार आपको भी इस गांव को घूमने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। अब अगर आप राजस्थान जाएं, तो एक बार इस गांव की संस्कृति को देखने जरूर आना चाहिए।

भगवान देवनारायण का है आशीर्वाद

बुजुर्गों द्वारा बताई गई बातों का पालन यहां रहने वाला हर व्यक्ति करता है, यही वजह है कि यहां हमेशा शांति बनी रहती है। कोई भी यहां परंपराओं को तोड़कर उससे अलग जाने के बारे में नहीं सोचता है और पशुपालन के जरिए ही ग्रामीण अपना जीवन यापन करते हैं।

इस गांव की जनसंख्या सिर्फ 1500 है जिनमें सभी गुर्जर जाति के लोग हैं। इनमें से ज्यादा लोग लावड़ा गोत्र के हैं जो यहां निवास करते हैं। ये लोग अपने आराध्य भगवान देवनारायण के साथ प्रकृति का पूजन अर्चन करते हैं। यहां एक और हैरान कर देने वाली बात यह है कि एक भी इंच जमीन पर ग्रामीणों का नाम नहीं है बल्कि वह इसे भगवान देवनारायण की कृपा मानते हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *