Canada News: कनाडा में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने प्रतिमा पर लगाया फिलिस्तीन का झंडा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा (Canada) में महाराजा रणजीत सिंह (Maharaja Ranjit Singh) की मूर्ति पर हमला करने की खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार कनाडा के ब्रैम्पटन (Brampton) प्रांत में कुछ फिलिस्तीनी उपद्रवियों द्वारा महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति पर हमला करने की कोशिश की गई है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

कनाडा के ब्रैम्पटन में विरोध प्रदर्शन करते हुए शहर के एक चौराहे पर महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा पर चढ़कर उसे खंडित कर दिया गया। इस घटना के बाद से लोगों का घुस्सा भड़क गया है। इसका घटना का वीडियो सोशल मीडियल पर जमकर वायरल हो रहा है।

इसका वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया काफी गरमाया हुआ है। उक्त वीडियो एक कनाडाई पत्रकार द्वारा शेयर किया गया है। पत्रकार ने ये हरकत करने वाले उपद्रवियों को जिहादी कहकर संबोधित किया है। महाराजा रणजीत सिंह एक महान सिख शासक थे।

Canada-India News
Canada-India News

पंजाब में कई अफगान हमलों को उन्होंने सफलतापूर्वक रोका और देश को हमले से बचाया। महाराजा रणजीत सिंह को अक्सर ‘पंजाब का शेर’ कहा जाता है। वह सिख साम्राज के संस्थापक और पहले शासक थे। उन्होंने 19वीं शताब्दी की शुरुआत में अपना साम्राज्य बनाया।

Canada- India News
Canada- India News

वायरल हो रहा वीडियो करीब 37 सेकेंड का है। जिसमें महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा पर चढ़े 2 युवक फिलिस्तीन का झंडा उनके घोड़े पर लगा रहे हैं। दोनों युवकों ने अपने मुंह ढके हुए थे और नीचे कई व्यक्ति खड़े हुए थे। साथ ही एक व्यक्ति किसी कपड़े से महाराजा रणजीत सिंह के घोड़े पर कपड़ा बांधता हुआ नजर आ रहा था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *