Daily Horoscope: बिजनेस में होगा लाभ, यात्रा पर जा सकते हैं इन राशियों के लोग, पढ़ें राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 28 September 2024 Daily Horoscope: आज शनिवार (Saturday) है। तारीख बै 28 सितंबर 2024। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज का दिन सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

आज कुछ जातक मौसम का भरपूर आनंद लेंगे, तो वहीं कुछ जातक मौसमी बीमारियों की गिरफ्त में भी आ सकते हैं। ऐसे में चलिए अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बिजनेस में होगा लाभ, यात्रा पर जा सकते हैं इन राशियों के लोग, पढ़ें राशिफल

आज आप अपने को बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे, मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आप कोई नया कार्यक्षेत्र आज चुन सकते हैं, नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता आज आपको मिल सकती है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको कोई बड़ी सहायता मिल सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बिजनेस में होगा लाभ, यात्रा पर जा सकते हैं इन राशियों के लोग, पढ़ें राशिफल

आज आपका मन कुछ अशांत रहेगा, किसी अपने के कारण आपका मन दुखी हो सकता है। आप यदि कोई नया कार्य शुरू किया है, तो इस समय अपने साझेदारों से थोड़ा सतर्क रहें, नहीं तो नुकसान में जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा। परिवार में विवाद से दूर रहें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बिजनेस में होगा लाभ, यात्रा पर जा सकते हैं इन राशियों के लोग, पढ़ें राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा, परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपकी सोचे हुए कार्य जो अभी तक पूर्ण नहीं हुए हैं, आज उनका पूर्ण होने का योग बन सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात सफलता का नया मार्ग खोलेगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी पार्टनर के कारण आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बिजनेस में होगा लाभ, यात्रा पर जा सकते हैं इन राशियों के लोग, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें, नहीं तो आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आपके विरोधी इसी मौके की तलाश में हैं। अच्छा होगा अभी कुछ समय काम को यथावत चलने दें। मौसम के कारण कुछ बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं, पार्टनर से मतभेद बढ़ेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बिजनेस में होगा लाभ, यात्रा पर जा सकते हैं इन राशियों के लोग, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य विशेष के लिए यदि आप सोच रहे हैं, तो आज उसको पूरा करने आज का दिन आपके लिए सफलता दायक रहेगा। न्यायालय पक्ष में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसमें आपको सफलता मिलती दिखेगी। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। कुछ नए पार्टनर के साथ आज आप समझौता कर सकते हैं, परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बिजनेस में होगा लाभ, यात्रा पर जा सकते हैं इन राशियों के लोग, पढ़ें राशिफल

आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन होने से आपको काम के चलते बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें, वाहन का उपयोग संभाल कर करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, किसी व्यक्ति विशेष से झगड़ा हो सकता है। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बिजनेस में होगा लाभ, यात्रा पर जा सकते हैं इन राशियों के लोग, पढ़ें राशिफल

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बिजनेस में होगा लाभ, यात्रा पर जा सकते हैं इन राशियों के लोग, पढ़ें राशिफल

आज के दिन आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों से धोखा उठाना पड़ सकता है, कोई नया कार्य शुरू न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को उधार न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ेंगे, पार्टनर से विवाद हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बिजनेस में होगा लाभ, यात्रा पर जा सकते हैं इन राशियों के लोग, पढ़ें राशिफल

आज आप पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। परिवार में आपका सहयोग परिवार के लोग करेंगे। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों के विरोध के कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आज वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। साथ ही पैतृक संपत्ति में आपको आप का हिस्सा मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बिजनेस में होगा लाभ, यात्रा पर जा सकते हैं इन राशियों के लोग, पढ़ें राशिफल

आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें मित्र और परिवार के लोगों से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा व व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा। परिवार से विवाद हो सकता है, बच्चों की पढ़ाई आदि को लेकर आप मानसिक तौर से चिंतित रह सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बिजनेस में होगा लाभ, यात्रा पर जा सकते हैं इन राशियों के लोग, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, व्यर्थ के विवाद में आज आप ला सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज नुकसान होने की संभावना है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बिजनेस में होगा लाभ, यात्रा पर जा सकते हैं इन राशियों के लोग, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन आज आप ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा, रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

Daily Horoscope: बिजनेस में होगा लाभ, यात्रा पर जा सकते हैं इन राशियों के लोग, पढ़ें राशिफल

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *