Punjab News: खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस को समर्पित दो दिवसीय इंकलाब मेले का मंत्री सौंद ने किया उद्घाटन

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/खटकड़ कलां (बंगा)। Punjab News: पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद (Tarunpreet Singh Sond) ने आज खटकड़ कलां (Khatkar Kalan) में शहीद भगत सिंह (Bhagat Singh) के जन्म दिवस को समर्पित दो दिवसीय इंकलाब मेले का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व का गौरव हैं और पंजाब सरकार उनकी सोच का अनुसरण करते हुए उनके सपनों का देश बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

समूचे देशवासियों को शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरा पंजाब इस महान शहीद को उनके जन्मदिन पर याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की विशेष पहल के तहत राज्य में फिर से मेलों का आयोजन शुरू किया गया है।

Tarunpreet Singh Sond
Tarunpreet Singh Sond

‘इंकलाब मेला’ शहीद भगत सिंह के जन्मदिन को समर्पित

इसी कड़ी में खटकड़ कलां में दो दिवसीय ‘इंकलाब मेला’ शहीद भगत सिंह के जन्मदिन को समर्पित किया गया है। यह ‘इंकलाब मेला’ पंजाब की युवा पीढ़ी को क्रांतिकारी नायकों की विचारधारा से अवगत कराने में अत्यधिक सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी खटकड़ कलां में शपथ ली थी और आज राज्य के सरकारी कार्यालयों में आजादी के असली नायकों की तस्वीरें लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली एयरपोर्ट का नाम भी शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा है।

समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

इससे पहले उन्होंने शहीद भगत सिंह के पिता किशन सिंह की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शहीद की प्रतिमा को नमन किया। तरुनप्रीत सिंह सौंद ने इंकलाब मेले की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की।

इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, लोकसभा सदस्य मलविंदर सिंह कंग, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी, विधायक संतोष कटारिया और डॉ. सुखविंदर सुख्खी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Khatkar Kalan
Khatkar Kalan

पैरा ओलंपियनों को सम्मानित भी किया

गौरतलब है कि दो दिनों तक चलने वाले इस इंकलाब मेले के दौरान शानदार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें प्रसिद्ध गायक और कलाकारों के अलावा विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मेले के दौरान शहीद भगत सिंह से संबंधित नाटकों का मंचन, विभिन्न प्रदर्शनियों और स्टॉलों का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर उन्होंने शहीद भगत सिंह के पारिवारिक सदस्यों और पंजाब के पैरा ओलंपियनों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यटन और सांस्कृतिक मामले एवं सूचना और लोक संपर्क विभाग के सचिव मालविंदर सिंह जग्गी, डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान, एस.एस.पी. डॉ. महिताब सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *