Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत में सुधार, संदीप पाठक ने मुलाकात की

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, मोहाली। Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann)की सेहत में सुधार हो रहा है। इस दौरान उनसे मिलने मोहाली (Mohali) के फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital) में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. संदीप पाठक (Sandeep Pathak) मिलने पहुंचे, उन्होंने सीएम मान से मुलाकात कर हालचाल जाना।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) पिछले 3 दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital Mohali) में भर्ती हैं। अस्पताल की तरफ से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि उनकी सेहत में अब सुधार है। हालांकि अभी तक वह डॉक्टरों की निगरानी में है।

sandeep pathak
sandeep pathak

सीएम मान फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय सीएम भगवंत मान को बुधवार वीरवार रात फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मीडिया बुलेटिन में बताया गया कि पल्मोनरी ऑर्टरी में बढ़ते ब्लड प्रेशर की समस्या अब ठीक है। वहीं, सीएम के ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में लेप्टोस्पायरोसिस पाए जाने के बाद एंट्री बायोटिक्स पर रखा गया है।

CM-Bhagwant-Mann-
CM-Bhagwant-Mann

चुनावी कैंपेन पर असर पड़ा

हरियाणा चुनाव से ठीक पहले पंजाब सीएम भगवंत मान के इस तरह अस्पताल में भर्ती होने पार्टी के चुनावी कैंपेन पर असर पड़ा है। क्योंकि वह पार्टी के स्टार कैंपेनरों में शामिल है। वहीं, लगातार उनकी तरफ से चुनावी सभाएं आयोजित की जा रही थी। वह खुद 21 तारीख तक हरियाणा चुनाव में लगे हुए थे।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar